- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: मानसून में...
Hair Care: मानसून में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, इन टिप्स की लें मदद

एलोवेरा जेल और नींबू का मास्क:
एलोवेरा में मौजूद हाइड्रेटिंग गुण बालों में नमी और चमक बढ़ाते हैं। जबकि नींबू में मौजूद गंदगी को साफ करता है। इस पैक के इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और टी ट्री एसेंशियन ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें। इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।
इमरजेंसी में यूज करें ड्राई शैंपू:
बाहर निकलते वक्त अगर आपके बाल भीग जाएं, तो मिनी स्प्रे को संभाल कर रखें। फिर कुछ पेपर टॉवल लें और अपनी जड़ों को जितना हो सके, उससे प्रेस कर लें। एक बार बाल सेमी-ड्राई हो जाए, तब उस पर ड्राई शैंपू स्प्रे करें। याद रहे कि इसे बालों की जड़ों में स्प्रे नहीं करना है। फिर घर लौटने पर अपने बालों को शैंपू से धोएं।
करें माइक्रो टॉवल का इस्तेमाल:
बालों को गिरने से बचाने के लिए माइक्रो फाइबर टॉवेल का इस्तेमाल करना चाहिए। शैंपू के बाद बालों को माइक्रो फाइबर टॉवेल का उपयोग गेम चेंजर साबित हो सकता है। सामान्य टॉवेल बालों के चार्ज कर देता है जिससे बालों को नुकसान पहुंचता है।
बालों को छोटा रखें:
मानसून में बालों को हेयर फॉल से बचाने के लिए इन्हें छोटा रखना सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। छोटे बालों को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। इतना ही नहीं छोटे बालों को देखभाल की भी जरूरत कम होती है।





