लाइफ स्टाइल

Hair Care: बालों पर एलोवेरा जेल लगाने के 5 तरीके देखें, एक हफ्ते तक रोजाना लगाने पर दिखेगा असर

Sarita
1 Jun 2025 10:19 AM IST
Hair Care: बालों पर एलोवेरा जेल लगाने के 5 तरीके देखें, एक हफ्ते तक रोजाना लगाने पर दिखेगा असर
x
Hair Care: एलोवेरा अपने पारदर्शी जेल के लिए जाना जाता है जिसमें प्रोटीन और विटामिन होते हैं। बालों पर इसका रोजाना इस्तेमाल करने से आपके बालों को तेजी से बढ़ने, चमकदार बने रहने और लंबे समय तक परेशानी से दूर रहने में मदद करता है। यह स्कैल्प से हानिकारक टॉक्सिन को भी हटाता है, जिससे स्कैल्प बैक्टीरिया फ्री रहता है और बालों को ग्रोथ में मदद मिलती है। इस आर्टिकल में जानिए किन तरीकों से बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
प्याज के तेल के साथ मिलाएं:
आप प्याज के तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 3 से 4 बड़े चम्मच एलोवेरा और एक बड़ा चम्मच अरंडी के तेल को मिलाएं और फिर अपने स्कैल्प पर लगाएं। इस मिक्स से कुछ मिनटों तक मालिश करें। फिर 20 मिनट के बाद इसे हल्के शैम्पू से धोकर हटा दें। एलोवेरा बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करेगा।
हेयर स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें:
अपने बालों को टूटने से रोकने के लिए एलोवेरा को हेयर स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल को थोड़े पानी के साथ मिक्स करके स्प्रे बोतल में डालें। फिर इसे अपने सूखे या आधे सूखे बालों पर स्प्रे करें। इससे बालों को तुरंत नमी मिलेगी और हेयर चमकदार बनेंगे।
डीशनर की तरह इस्तेमाल करें:
शैम्पू करने के बाद एलोवेरा के साथ अपने कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इसे स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ पर अच्छे से लगाएं। बालों की जड़ों को मुलायम बनाने के लिए हल्की मालिश करें। इसके इस्तेमाल के बाद रूसी और खुजली को कम करने में मदद मिलेगी।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल:
आप नारियल तेल के साथ एलोवेरा को मिलाकर एक मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और एक बड़ा चम्मच वर्जिन नारियल तेल को तब तक मिलाएं जब तक कि वे एक चिकना पेस्ट न बन जाएं। फिर इस पैक से अपने सिरों और लेंथ पर मालिश करें। मास्क को लगभग 30 से 60 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।
अगर आप अपने बालों को स्टाइल करने के लिए केमिकल वाले हेयर जेल का इस्तेमाल करते हैं तो अब से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। ये बालों के हाइड्रेशन और पोषण का ध्यान रखने का काम करता है।
Next Story