लाइफ स्टाइल

Hair Care : रूखे और टूटने वाले बालों को कहें अलविदा, अपनाएं ये आसान मानसून हेयर टिप्स

Sarita
21 Sept 2025 12:59 PM IST
Hair Care  : रूखे और टूटने वाले बालों को कहें अलविदा, अपनाएं ये आसान मानसून हेयर टिप्स
x
Hair Care : बारिश का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है. ठंडी-ठंडी रिमझिम बारिश, हरियाली और खुशबू से भरा यह मौसम हर किसी का दिल खुश कर देता है. लेकिन इस मौसम में हमारे बालों में कई परेशानियां भी सामने आती हैं. मानसून की नमी और बारिश के कारण बाल जल्दी ऑयली, उलझे और कमजोर हो जाते हैं. अक्सर लोग मानसून में बालों की सही देखभाल नहीं करते और यही कारण है कि बाल जल्दी टूटने, झड़ने या डैमेज होने लगते हैं. इस मौसम में बालों की सफाई और पोषण बहुत जरूरी है. सही टिप्स और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत और चमकदार रख सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ आसान और असरदार मॉनसून हेयर केयर टिप्स, जिन्हें आप घर पर करके बालों को चमकदार और मजबूत बना सकते हैं|
मानसून हेयर केयर टिप्स:
तेल की मालिश करें:
सप्ताह में 2–3 बार हल्का नारियल तेल लेकर स्कैल्प और बालों की मालिश करें. यह बालों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को साफ रखता है. मानसून में बालों के लिए ये बहुत फायदेमंद है|
हल्के शैम्पू का इस्तेमाल:
मॉनसून में बाल जल्दी ऑयली और गंदे हो जाते हैं. इसके लिए आप हल्के शैम्पू से बाल धोएं और तुरंत सुखाएं. लंबे समय तक गीले बाल रखने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है|
बालों को बांधकर रखें:
बारिश और धूल से बालों को बचाने के लिए पोनीटेल, हल्की बुन या क्लिप का इस्तेमाल करें. खुले बाल जल्दी उलझते और फ्रिजी हो जाते हैं. बालों को बांधकर रखने से बाल साफ, मजबूत और सही रहते है|
बालों को लंबे समय तक गीला न छोड़ें. खुजली या फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए नीम का पेस्ट या हल्का टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करें. साथ ही पोषण से भरपूर हेल्दी डाइट अपने खाने में शामिल करें|
Next Story