- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care Routine:...
लाइफ स्टाइल
Hair Care Routine: सफेद बाल और डैंड्रफ गायब करने के अलावा हेयर फॉल भी रोकता ये हरा पत्ता
Sarita
4 Sept 2025 12:53 PM IST

x
Hair Care Routine: आजकल बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना, रूसी या जड़ों का कमज़ोर होना जैसी बालों की समस्याएँ आम हो गई हैं। रासायनिक उत्पाद इन समस्याओं को और बढ़ा सकते हैं, लेकिन प्रकृति ने हमें कुछ चमत्कारी उपाय भी दिए हैं, जो सस्ते, कारगर और सुरक्षित हैं। ऐसे में आज हम आपको यहाँ एक ऐसे ही उपाय के बारे में बताएँगे।
हम बात कर रहे हैं करी पत्ते की, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता बालों के लिए भी एक बेहतरीन औषधि है। इसमें मौजूद विटामिन बी, सी, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मज़बूत और स्वस्थ भी बनाते हैं।
पहला तरीका:
करी पत्ता बालों में इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप उसका तेल बना सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में करी पत्ता डालकर उसे उबालें। जब ये पूरी तरह से उबल जाए तो गैस बंद करके ठंडा करें और फिर इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।
दूसरा तरीका:
यदि आपको बालों में तेल लगाना नहीं पसंद तो आप इसका इस्तेमाल मास्क की तरह भी कर सकते हैं। करी पत्ते से हेयर मास्क बनाना काफी आसान है। करी पत्ता से मास्क बनाने के लिए इसे पीसकर दही या एलोवेरा में मिलाएं। इसके बाद इसे बालों में अप्लाई करें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल भी आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
अब जान लेते हैं कि करी पत्ते के इस्तेमाल से आपको क्या फायदे मिलेंगे।
1. बालों का झड़ना रोके
अक्सर बारिश के मौसम में नमी की वजह से बाल काफी झड़ते हैं, लेकिन आप करी पत्ते के इस्तेमाल से इस समस्या को रोक सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि करी पत्ता में प्रोटीन और बीटा-कैरोटीन होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है।
2. बालों की ग्रोथ बढ़ाए:
करी पत्ते में पाए जाने वाले अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को पोषण देते हैं और नए बाल उगने में मदद करते हैं। ऐसे में ये उन लोगों की भी मदद करता है, जो कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हैं।
3. सफेद बालों से राहत:
आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल बेहद कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। ऐसा मेलेनिन के कम उत्पादन से होता है। लेकिन जब आप करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं तो ये मेलेनिन का उत्पादन बढ़ा देता है, जिससे बाल सफेद होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
मौसम बदलने के साथ-साथ ज्यादातर लोग स्कैल्प पर रूसी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे समय में करी पत्ता आपके काम आएगा। करी पत्ते में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो रूसी को खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल भी आपके लिए फायदेमंद है।
Next Story





