- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: त्वचा ही...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी वरदान है मुल्तानी मिट्टी, बनाएं ये आसान हेयर पैक
Sarita
31 May 2025 8:30 AM IST

x
Hair Care: मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का हेयर मास्क मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण बालों की जड़ों को ठंडक पहुंचाता है और स्कैल्प से अशुद्धियाँ दूर करता है। यह पैक बालों को प्राकृतिक चमक देता है और रूसी से भी छुटकारा दिलाता है। आप इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं, फिर 20-30 मिनट बाद धो लें।
मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और नींबू का रस:
ये तीनों तत्व मिलकर स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं, खुजली और रूसी को कम करते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। नींबू बालों से चिपचिपाहट दूर करता है और एलोवेरा बालों को नमी देता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर हेयर पैक बनाएं। 30 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और दही:
दही बालों को गहराई से पोषण देती है और मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प को साफ करती है। यह पैक रूखे और बेजान बालों को रेशमी और मुलायम बनाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2-3 चम्मच ताजा दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें और बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। 25-30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और पानी:
अगर आपके पास समय की कमी है तो सिर्फ मुल्तानी मिट्टी और पानी का पैक भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों से तेल, गंदगी और बदबू को दूर करके उन्हें हल्का और साफ बनाता है। इसे बनाने के लिए: 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
मुल्तानी मिट्टी, काली मिर्च पाउडर और दही:
काली मिर्च स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाती है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। दही बालों को मुलायम बनाता है और मुल्तानी मिट्टी गहराई से सफाई करती है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर 20-25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
TagsHair Careत्वचाबालोंवरदानमुल्तानी मिट्टीहेयर पैकHair CareSkinHairBoonMultani MittiHair Pack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





