- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: बालों का...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: बालों का झड़ना भी रोक सकता है मखाना, जानें इस्तेमाल का बेहतरीन तरीका
Sarita
17 April 2025 7:19 AM IST

x
Hair Care: क्या आप जानते हैं कि मखाने मिल्क शेक पीने से बाल झड़ने, त्वचा पर होने वाले पॉल्यूशन, धूप और स्ट्रेस एजिंग भी काफी ज्यादा कम होती है. हेयर फॉल है तो आप मखाने को सीधा खाने के अलावा इसे बालों पर लगा भी सकते हैं. दरअसल, मखाने में आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होते हैं. इसमें काफी मात्रा कैलरी, फैट और सोडियम की मात्रा न के बराबर होती है जोकि स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं|
हेयर केयर के लिए फायदेमंद है मखाना मिल्क:
आप भी इस तरीके के किसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए लाए हैं मखाने का शेक जिसके आप रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप हेल्दी स्किन और हेयर केयर चाहते हैं तो एक गिलास मखाना मिल्क आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे पीने के सही समय होता है सुबह खाली पेट|
मखाने में पाए जाने वाली प्रोटीन बालों के लिए फायदेमंद:
मखाने में आयरन, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं जो आपके बालों को सफेद होने से बचाते हैं. क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जोकि बालों को नैचुरल पिग्मेंटेशन से रोकते हैं. मखाने आपके बालों में होने वाले ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करते हैं. जो बालों के नैचुरल तरीके से ग्रोथ को बढ़ावा देता है. मखाना मिल्क में नैचुरल शुगर और कैल्शियम मात्रा में होते हैं जिससे बाल मजबूत होते हैं|
इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी मखाने, एक गिलास दूध, 4 से 5 बादाम, 4 से 5 काजू, केसर और चीनी या गुड़ की जरूरत पडे़गी. सबसे पहले दूध को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा केसर डाल दें. अब इसमें देसी घी में भुने हुए मखाने को डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. इसमें काजू और बादाम का पाउडर डालें. आपका मखाना मिल्क तैयार है. ये हेयर ग्रोथ से लेकर शरीर को कई दूसरे फायदे भी पहुंचाएगा|
TagsHair Careबालोंझड़नामखानाHairFallMakhanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





