- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: घर पर बने...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: घर पर बने कंडीशनर से सिल्की बनेंगे आपके बाल, जान लें इसे बनाने का आसान तरीका
Sarita
16 Jan 2026 10:00 AM IST

x
Hair Care: बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए उन्हें धोने के बाद अच्छी क्वालिटी के हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के चलते आज के समय बाजार में हर हेयर टाइप से कंडीशनर आते हैं। पर, कई बार ऐसा होता बालों के टाइप के हिसाब से होने के बावजूद कंडीशनर बालों को नुकसान पहुंचा देता है।
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो कंडीशनर की जगह ही काम करते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बार पैच टेस्ट करना है। पैच टेस्ट के बाद इसका बेधड़क इस्तेमाल करें और अपने बालों का बदलता हुआ रूप देखें।
दही और शहद कंडीशनर:
इसे तैयार करने के लिए आपको ½ कप ताजा दही, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और बालों पर लगाएं।
20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
अंडा और जैतून तेल कंडीशनर:
इस कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले 1 अंडा, 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस को एक कटोरी में मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 15-20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
ये बालों को सिल्की और मजबूत बनाने में मदद करता है।
नारियल दूध कंडीशनर:
ये कंडीशनर बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको ½ कप नारियल दूध, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच बादाम तेल की जरूरत पड़ेगी।
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे बालों में अच्छी तरह लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
ये कंडीशनर ड्राई और फ्रिज़ी बालों को स्मूद बनाता है।
केला न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
इससे कंडीशनर बनाने के लिए 1 पका हुआ केला, 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 चम्मच नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी।
इसे बनाने के लिए दोनों चीजों को ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।
येबालों को डीप कंडीशनिंग देकर सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।
TagsHair Careकंडीशनरसिल्कीबालConditionerSilkyHair जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





