- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair care: लंबे और घने...
लाइफ स्टाइल
Hair care: लंबे और घने बालों के लिए घर पर बनाएं हेयर ऑयल, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर
Sarita
27 July 2025 9:48 AM IST

x
Hair care: क्या आप भी हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो औषधीय गुणों से भरपूर इस तेल का इस्तेमाल करें और अपने बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाएं। अगर आप इस तेल को रेगुलरली यूज करते हैं, तो आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस तेल को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
तेल की रेसिपी:
सबसे पहले भारी तले वाली कड़ाही में एक कप कोकोनट ऑइल को धीमी आंच पर गर्म कर लीजिए। अब इसी कड़ाही में दो स्पून भृंगराज पाउडर, दो स्पून ब्राह्मी पाउडर और एक स्पून आंवला पाउडर भी डाल दीजिए। इसके बाद कड़ाही में दो गुड़हल के फूल, एक स्पून मेथी दाना और 8 करी पत्ते भी एड कर लीजिए। आपको इस मिक्सचर को धीमी आंच पर तब तक पकाना है, जब तक तेल का कलर ग्रीन या फिर ब्राउन न हो जाए। जब तेल ठंडा हो जाए, तब आप इसे छानकर किसी भी कांच की बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।
यूज करने का तरीका:
आप इस तेल को अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको रात में सोने से पहले इस तेल को लगाना चाहिए। रात भर तेल आपके बालों पर लगा रहेगा, तो आपके बालों को गहराई से पोषण मिल पाएगा। अगली सुबह आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। आप एक हफ्ते में दो बार इस तेल को यूज कर सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर इस तेल की मालिश, आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती है। हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए इस हेयर ऑइल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हेयर ऑइल को हेयर केयर रूटीन में शामिल करें और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपके बाल लंबे और घने बन जाएंगे।
TagsHair careलंबेघनेबालोंहेयर ऑयलHair carelongthickhairhair oil जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





