लाइफ स्टाइल

Hair Care: बालों के लिए तैयार रखें ये तेल, टूटना और सफेद होना होगा कम

Sarita
22 July 2025 9:24 AM IST
Hair Care: बालों के लिए तैयार रखें ये तेल, टूटना और सफेद होना होगा कम
x
Hair Care: बालों के झड़ने से आजकल हर कोई परेशान हैं। दादी नानी इसका बड़ा कारण केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स को और बालों में तेल न लगाने को मानती हैं। वैसे बालों में तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। इससे स्कैल्प का सर्कुलेशन बेहत होता है।
बालों में अच्छा ब्लड सर्कुलेशन होने से हेयर फॉल की समस्या कम होती है। ऐसे में आप खास तेल का इस्तेमाल कर बालों के टूटने और बालों से समय से पहले सफेद होने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
बालों के लिए घर में प्याज, मेथी, कलौंजी, करी पत्ता डालकर स्पेशल तेल तैयार कर सकते हैं। इन चीजों को आप सरसों के तेल या नारियल के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।
एक कड़ाही में 1 लीटर सरसों का तेल या नारियल का तेल लें। इस तेल को गर्म करें और फिर करी पत्ता, मेथी दाना, कलौंजी और प्याज डालकर तेल को आधा होने और सारी चीजों को अच्छी तरह भुनने तक पकाएं।
इस तेल को ठंडा होने पर किसी कांच की बोतल में भरकर रख लें। तैयार किए गए तेल से रात में बालों की अच्छी तरह मालिश करें। बालों की टूटना और सफेद होने की समस्या कुछ महीनों में ही दूर हो जाएगी।
Next Story