- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: बालों में...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: बालों में आंवला लगाते समय ध्यान रखें ये 3 बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Sarita
3 March 2025 8:51 AM IST

x
Hair Care: आंवला बालों के लिए एक बेहतरीन माना जाता है. यह विटामिन C के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए फायदेमंद है. आंवला का नियमित उपयोग बालों को घना, शाइनी और झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है. हालांकि, आंवला का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियाँ बरतनी आवश्यक हैं|
आंवला स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी काफी मदद करता है. रोजाना एक आंवला खाने से बहुत फायदे मिलते है. अगर इसे सही तरीके से नहीं लगाया जाए तो बालों को नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं आंवला बालों में लगाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए|
सिर में खुजली और जलन-
आंवला में ताजगी और ठंडक देने वाले गुण होते हैं. अगर इसका ज्यादा इस्तेमालकिया जाए, तो कुछ लोगों को सिर में खुजली, जलन या सूजन का अनुभव हो सकता है. खासकर, अगर आपकी सिर की त्वचा संवेदनशील है, तो आंवले का ज्यादा इस्तेमाल न करें. आंवले का इस्तेमालसीमित मात्रा में करें|
एलर्जी का खतरा-
कुछ लोगों को आंवला से एलर्जी हो सकती है. आंवले का उपयोग करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपको इससे कोई एलर्जी तो नहीं है. अगर आप पहली बार आंवला का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे अपनी त्वचा पर थोड़ी सी मात्रा में लगाकर पैच टेस्ट करें|
आंवला में ऐसे गुण होते है जो बालों के रंग को गहरा बनाने में मदद करते हैं. अगर आपके बाल सफेद हैं तो ये आपके बालों को काला बनाने में मददगार साबित होता है. लेकिन अगर आपने पहले से बालों पर कोई कलर ट्रीटमेंट ले रखा है तो ये बालों से आपके ट्रीटमेंट वाले रंग को खराब कर सकता है|
आंवला का सही उपयोग-
मात्रा का ध्यान रखें: आंवले का उपयोग सीमित मात्रा में करें. ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग सिर की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है.
साफ-सफाई का ध्यान रखें: आंवला लगाने के बाद सिर को अच्छे से धोना जरूरी है.
सिर की त्वचा की जांच करें: आंवला का उपयोग करने से पहले अपनी सिर की त्वचा पर पैच टेस्ट करें, ताकि एलर्जी या अन्य रिएक्शन से बचा जा सके|
TagsHair Careबालोंआंवलाध्यान Hair CareHairAmlaAttentionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





