- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: बालों की कई...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है कलौंजी, जानें इसके फायदे
Sarita
1 Sept 2025 12:28 PM IST
Hair Care: आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे बालों पर भी देखने को मिलता है। इनसे बचने के लिए आपको बालों की खास देखभाल करने की जरूरत पड़ती हैं ताकि आपके लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत पूरी हो सके। बालों को पोषण पहुंचाने के लिए आप कुछ कुदरती चीजों की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं कलौंजी के बारे में। कलौंजी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इस कड़ी में हम आपको कलौंजी से बालों को मिलने वाले फायदे और इसका इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बालों में कलौंजी से होने वाले फायदे:
हेयर ग्रोथ में मिलती है मदद:
कलौंजी के तेल में निगेलोन और थायमोक्विनोन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों ही प्रभावशाली एंटी हिस्टामाइन होते हैं, जो अमूमन एंड्रोजेनिक अलोपेसिया और अलोपेसिया अरीटा (गंजेपन की बीमारियां) में राहत देती हैं। कलौंजी के तेल के इस्तेमाल से बालों को दोबारा बढ़ाने में मदद मिलती है।
हेयर फॉल की समस्या से मिलता है छुटकारा:
कलौंजी का तेल एक कारगर एंटी हेयर फॉल के रूप में भी काम करता है। यह तेल सबसे अच्छे प्राकृतिक विकल्पों में माना जाता है, जिसका इस्तेमाल आप झड़ते बालों के इलाज के लिए कर सकते हैं। 100 से भी अधिक विभिन्न पोषक तत्वों से समृद्ध यह तेल फॉलिकल्स और बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है।
बालों को कुदरती तरीके से बनाता है काला:
फॉलिकल्स और स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ कलौंजी का तेल सफेद बालों की समस्या की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। यह फॉलिकल्स में पिगमेंट सेल्स की कमी नहीं होने देता। यह विटिलिगो से पीड़ित महिलाओं को भी राहत देता है। विटिलिगो में त्वचा पर पैच नजर आने लगते हैं और कई हिस्सों में त्वचा अलग रंग की नजर आने लगती है।
TagsHair Careबालोंसमस्याओंHairProblemsGet Rid जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





