लाइफ स्टाइल

Hair Care : हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपकने लगे हैं बाल तो फॉलो करें ये टिप्स

Sarita
16 May 2025 9:12 AM IST
Hair Care : हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपकने लगे हैं बाल तो फॉलो करें ये टिप्स
x
Hair Care : गर्मी के मौसम में बालों और स्कैल्प का सही से ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि आप हर रोज बाल नहीं धो सकते। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करने के बाद आपके बाल जल्दी चिपचिपे नहीं होंगे।
सही शैंपू का इस्तेमाल करें
गर्मी के मौसम में यदि आप सही शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल चिपकेंगे नहीं। इस मौसम में ऑयली हेयर के लिए हमेशा फॉर्मूलेटेड शैम्पू जैसे क्ले बेस्ड या वॉल्यूमाइज़िंग शैंपू का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ये बालों में पैदा होने वाले अतिरिक्त सीबम को कंट्रोल करते हैं।
शैंपू में न हों ये तत्व:
जब भी शैंपू खरीदें तो उसमें मौजूद तत्वों के बारे में एक बार पढ़ लें। इस मौसम के लिए हमेशा सल्फेट-फ्री और पैराबेन-फ्री शैंपू चुनें। ऐसे शैंपू ही आपके बालों के लिए लाभदायक होते हैं। इसलिए इसका ही इस्तेमाल करें।
कंडीशनर सिर्फ बालों में लगाएं:
यदि कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो इसे सिर्फ बालों के छोर पर लगाएं। कभी भी स्कैल्प में कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। ये स्कैल्प को नमी प्रदान करेगा, जिससे बाल और ज्यादा चिपचिपे होने लगेंगे।
ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें:
बहुत से लोगों के बाल हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपकने लगते हैं। ऐसे में आप ड्राई शैंपू इस्तेमाल कर सकते है। ध्यान रखें कि यदि ड्राई शैंपू ले रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जान लें और समझ लें। ये हर किसी को सूट नहीं करता, इसलिए पहले पैच टेस्ट कर लें।
यदि चाहते हैं कि आपके बाल ज्यादा चिपचिपे न रहें तो अपने हेयर ब्रश और कंघी को साफ रखें। गंदे हेयर ब्रश से बैक्टीरिया और ऑयल वापस बालों में आ जाता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार इसे अच्छी तरह से साफ करें।
Next Story