लाइफ स्टाइल

Hair Care: गर्म तेल की मालिश बालों के लिए वरदान या खतरा

Sarita
21 Nov 2025 8:16 AM IST
Hair Care: गर्म तेल की मालिश बालों के लिए वरदान या  खतरा
x
Hair Care: गर्म तेल से मालिश करना पारंपरिक रूप से बालों को पोषण देने और स्कैल्प को रिलैक्स करने का एक लोकप्रिय तरीका माना जाता है। लेकिन हर व्यक्ति के बाल और स्कैल्प अलग होते हैं, इसलिए यह जरूरी नहीं कि हॉट ऑयल मसाज सभी के लिए फायदेमंद हो। तेल का अत्यधिक तापमान, गलत तकनीक या स्कैल्प की संवेदनशीलता को न समझना बालों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। विशेषकर ऑयली, सेंसिटिव या डैंड्रफ-प्रोन स्कैल्प वाले लोगों को हॉट ऑयल मसाज करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
गर्म तेल से हो सकने वाले नुकसान:
हेयर फॉल बढ़ सकता है – बहुत गर्म तेल लगाने से हेयर रूट्स पर स्ट्रेस पड़ता है, जिससे बाल कमजोर होकर अधिक झड़ सकते हैं। यह समस्या पतले और कमजोर बालों में ज्यादा देखने को मिलती है।
स्कैल्प बर्न या जलन – अत्यधिक गर्म तेल स्कैल्प को जला सकता है या लालपन, खुजली और जलन पैदा कर सकता है। संवेदनशील स्कैल्प वाले लोगों में यह अधिक समस्या बनती है।
बाल रूखे और फ्रिजी हो सकते हैं – अधिक गर्मी से हेयर क्यूटिकल खुल जाती है और प्राकृतिक नमी छिन जाती है। परिणामस्वरूप बाल बेजान, रूखे और फ्रिजी हो जाते हैं।
डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है – यदि पहले से डैंड्रफ या फंगल इन्फेक्शन हो, तो हॉट ऑयल इससे स्थिति और बिगाड़ सकता है।
कलर-ट्रीटेड बालों को नुकसान – डाई या केमिकल ट्रीटमेंट वाले बाल अधिक गर्मी से सूख सकते हैं और डैमेज हो सकते हैं।
तेल का अत्यधिक अवशोषण – ओयली स्कैल्प पर तेज़ गर्म तेल पोर्स को ब्लॉक कर सकता है और पिंपल्स या स्कैल्प एक्ने बढ़ा सकता है।
बालों का टूटना – बहुत गर्म तेल से बाल फैलते हैं और ठंडा होने पर सिकुड़ते हैं, जिससे हेयर स्ट्रैंड कमजोर होकर टूटने लगता है।
सुरक्षित तरीके से हॉट ऑयल मसाज करने के टिप्स:
- तेल को उबालने के करीब न ले जाएं, केवल हल्का गुनगुना रखें।
- मसाज करते समय ज्यादा जोर न डालें और हफ्ते में 1–2 बार से अधिक न करें।
- यदि स्कैल्प में डैंड्रफ या इंफेक्शन हो, तो हॉट ऑयल से बचें।
- कलर-ट्रीटेड बालों पर केवल हल्का गुनगुना तेल ही लगाएं।
सही तापमान और तकनीक के साथ हॉट ऑयल मसाज बालों को पोषण, चमक और मजबूती देने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल बालों को कमजोर, रूखा और झड़ने वाला बना सकता है।
Next Story