लाइफ स्टाइल

Hair Care: इस हरी पत्ती से बना हेयर मास्क बालों को जड़ों से करेगा मजबूत, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Sarita
26 March 2025 7:56 AM IST
Hair Care: इस हरी पत्ती से बना हेयर मास्क बालों को जड़ों से करेगा मजबूत, जानें कैसे करें इस्तेमाल
x
Hair Care: अगर आप नहीं चाहते कि चिलचिलाती गर्मी का असर आपके बालों पर दिखाई न दे तो आपको अभी से उनका ध्यान रखने की जरूरत है। दरअसल, अगर गर्मियों की शुरुआत में आप अपने बालों को तेज धूप से बचाकर नहीं रखेंगे तो आगे जाकर आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इसी के चलते हम यहां आपको पुदीने की पत्तियों से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने बालों को धूप से बचाकर रख सकें। इसके लिए आपको सिर्फ पुदीना से बनें हेयक मास्क की जरूरत पड़ेगी।
पुदीना और दही
पुदीना और दही, ये दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बालों को ठंडक पहुंचेगी। ऐसे में बिना सोचे इसका मास्क बनाकर सिर पर लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पुदीना को पीस लें और फिर इसे दो चम्मच दही में अच्छी तरह से मिक्स करें। जब ये दोनों चीजें मिक्स हो जाएं तो इसे स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक पर अच्छे से लगाएं। एक घंटे के बाद बालों को धो लें।
पुदीना और खीरा
गर्मी के मौसम में हर कोई खीरा खाने की सलाह देता है। ऐसे में आप इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों और खीरे को ब्लेंड करके पेस्ट बनायें। अब इस मिक्सचर को हेयर मास्क की तरह स्कैल्प पर लगाकर बालों को पोषण दें। इसका असर आपको कुछ दिन में दिखने लगेगा।
पुदीना और शहद
गर्मी की वजह से कई बार बाल काफी रूखे हो जाते हैं। ऐसे में आप पुदीने को पीसकर इसे शहद में मिक्स करके हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को लगाने से आपके बाल न सिर्फ जड़ से मजबूत बनेंगे बल्कि बालों को नमी भी मिलेगी।
पुदीना और एलोवेरा
अपने बालों को ठंडक पहुंचाने के लिए आप पुदीना और एलोवेरा के मिश्रण का इस्तेमाल करके उसका हेयर मास्क बना सकते हैं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और बालों में लगा लें। एक घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। इसका असर भी आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।
पुदीना और पपीता
इस हेयर मास्क को बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए पके पतीते को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें पिसा हुआ पुदीना डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में इसे अपने बालों में लगा लें। इससे स्कैल्प एक्सफोलिएट होगी और बालों में चमक आएगी।
Next Story