- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: बाल हमारी...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: बाल हमारी खूबसूरती का बड़ा कारण हैं, इन चीजों के इस्तेमाल से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
Sarita
20 Jun 2025 11:52 AM IST

x
Hair Care: हमारे बाल हमारी खूबसूरती की सबसे बड़ी वजह है जिसकी समय पर हेयर ग्रोथ होना बहुत ज़रूरी है। लेकिन वर्तमान समय की बदलती लाइफस्टाइल में बालों का टूटना-झड़ना, असमय सफ़ेद होना जैसी दिक्कतें होना आम बात हैं। इनपर फैंसी ट्रीटमेंट और महंगे प्रोडक्ट्स का भी कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ कुदरती उपायों को आजमाने की जो बालों को पोषण देते हुए ग्रोथ देने का काम करें। आज हम देने जा रहे हैं आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी जो आपको स्वस्थ, लंबे और घने बाल देने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में|
पुदीना:
अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं। साथ ही कमजोर और बेजान हो गए हैं तो घबराएं नहीं। आप भोजन में पुदीने का इस्तेमाल कर सकती हैं या हेयर मास्क बना सकती हैं। ऐसा करना मुश्किल है तो आप पेपरमिंट ऑयल का अपने बालों में अन्य तेल के साथ मिलाकर उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप कुछ बूंदे पेपरमिंट ऑयल के साथ नारियल या बदाम के तेल मिला लें फिर इस्तेमाल करें। ये आपके बालों को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा।
मेहंदी की पत्तियां:
बालों के लिए फ्रेश मेहंदी की पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती हैं। इससे आपके बालों की रंगत बेहतर हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए मेहंदी की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे काली कढ़ाई में डालकर छोड़ दें। फिर इस मास्क को अपने बालों में लगाएं। इससे बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही आपके बाल घने और सॉफ्ट होंगे।
रीठा आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। रीठा स्कैल्प को हेल्दी रखने का काम करता है। बालों को बढ़ाने के लिए आप रीठा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उबलते पानी में रीठा भिगोया जाता है। इसका पानी बालों को साफ करने और बालों को झड़ने से बचाने में मदद करता है। ये बालों को पोषण देता है और बालों को बढ़ाने का काम करता है। आप रीठा, शिकाकाई और आंवला से हेयर मास्क भी बना सकते हैं। ये बालों के लिए बेहद गुणकारी होता है।
आंवला:
बालों की परेशानियों को जड़ से खत्म करने के लिए आंवला का इस्तेमाल करें। इसे आप खाने से लेकर हेयर पैक बनाने तक में इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवले में मौजूद गुण बालों को बेजान होने से रोक सकते हैं। साथ ही इससे उम्र से पहले सफेद बालों की परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।
Next Story





