लाइफ स्टाइल

Hair Care : बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये आसान योगासन

Sarita
20 Jun 2025 12:37 PM IST
Hair Care : बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये आसान योगासन
x
Hair Care : योग से न सिर्फ शरीर और मन को शांति मिलती है, बल्कि यह खून के संचार को भी बेहतर बनाता है। जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। आइए जानते हैं तीन ऐसे योगासन जो बालों के झड़ने को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।
1. उत्तानासन:
यह आसन करने से सिर की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। यह तनाव कम करने में भी मदद करता है जो बाल झड़ने का एक बड़ा कारण होता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, फिर धीरे-धीरे आगे झुकें और अपने हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। यह प्रक्रिया 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें। ध्यान रखें कि शुरुआत में घुटनों को थोड़ा मोड़ सकते हैं।
2. सर्वांगासन:
सर्वांगासन को ‘मदर ऑफ ऑल आसन’ भी कहा जाता है। यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन बालों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं। यह पोज सिर की ओर रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं, कमर को हाथों से सहारा दें और पूरा शरीर कंधों पर टिकाएं। शुरुआत में इसे दीवार के सहारे भी कर सकते हैं।
खाना खाने के बाद अगर आप 5 से 10 मिनट वज्रासन में बैठें तो यह पाचन सुधारता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है। यह पोज तनाव को भी कम करता है और बालों की सेहत में सुधार लाता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं, पंजों को बाहर की ओर रखें और कमर सीधी रखें। आंखें बंद कर गहरी सांस लें और मन को शांत करें।
Next Story