- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: बालों के...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: बालों के लिए सबसे अच्छी स्मूदी पिएं और फर्क देखें
Sarita
6 March 2025 6:44 AM IST

x
Hair Care: स्मूदीज सेहत के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि ये विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। बालों की सेहत को बढ़ावा देने के लिए इनका नियमित सेवन बेहद लाभकारी हो सकता है। खासकर, स्मूदी में मौजूद विटामिन-ए, सी, ई और प्रोटीन बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ाते हैं। आज हम आपको कुछ बेहतरीन स्मूदी रेसिपीज़ के बारे में बताएंगे, जो आपके बालों की सेहत को सुधारने और बालों को मजबूत व घना बनाने में मदद करेंगी।
बेरी और केला स्मूदी
इस स्मूदी में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, केला और नारियल पानी मिलाकर तैयार किया जाता है।
फायदे:
- बेरीज और केला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं।
- ये बालों को न केवल मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि बालों की ग्रोथ को भी बेहतर बनाते हैं।
- बालों के रोमछिद्रों को सक्रिय करके बालों का झड़ना कम करते हैं।
एवोकाडो और खीरा स्मूदी
एवोकाडो, खीरा, पालक, नारियल पानी, भुने हुए जीरे का पाउडर, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर इस स्मूदी को तैयार किया जाता है।
- एवोकाडो और खीरा बालों को हाइड्रेट रखते हैं, जिससे बालों में नमी बनी रहती है।
- इन दोनों में विटामिन-ई और हाइड्रेशन की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों को सिरे से मजबूत बनाती है।
- यह बालों की जड़ों को पोषित करता है और बालों को टूटने से बचाता है।
TagsHair Careबालोंस्मूदी Hair CareHairSmoothieजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





