- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: रात को सोने...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: रात को सोने से पहले करें ये 6 खास काम, सुबह पाएं मखमली और मुलायम बाल
Sarita
30 May 2025 6:55 AM IST

x
Hair Care: मुलायम और सिल्की बाल पाने के लिए सिर्फ शैम्पू और कंडीशनर लगाना काफी नहीं होता। इसके लिए एक सही हेयर केयर रूटीन (Haircare Tips for Smooth Hair) को अपनाना बेहद जरूरी है। खासकर रात में की गई हेयर केयर अधिक असरदार मानी जाती है, क्योंकि इसी समय बालों की मरम्मत यानी रिपेयरिंग प्रक्रिया चलती है। अगर आप रात में कुछ खास हेयर केयर हैक्स (Night Haircare Hacks) अपनाएं, तो आपके बाल न सिर्फ मुलायम और चमकदार बन सकते हैं, बल्कि पहले से अधिक मजबूत भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन-से जरूरी स्टेप्स हैं जिन्हें सोने से पहले अपनाकर आप अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
मुलायम और घने बालों के लिए रात में क्या करें:
हल्का ऑयल या सीरम लगाएं:
रात के वक्त बाल प्राकृतिक रूप से खुद की मरम्मत करते हैं। ऐसे में अगर आप बालों को थोड़ी मात्रा में हल्के तेल या सीरम से पोषण दें, तो उनका टेक्सचर बेहतर हो सकता है। नारियल और बादाम का तेल हल्का होता है, जो रात में लगाने के लिए उपयुक्त है। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है, तो ऑयल की जगह आप वॉटर-बेस्ड सीरम का विकल्प चुन सकते हैं। इससे बाल चिपचिपे भी नहीं होंगे और नमी भी बनी रहेगी|
सोने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझाएं:
उलझे बाल नींद के दौरान और अधिक उलझ सकते हैं, जिससे टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सोने से पहले मोटे दांतों वाली कंघी से बालों को अच्छे से सुलझा लें। इससे बालों का टूटना कम होगा और सुबह उठकर उन्हें संभालना भी आसान हो जाएगा। लकड़ी की कंघी बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए इसका उपयोग करें।
सिल्क या सैटिन के तकिए का कवर इस्तेमाल करें:
कॉटन तकिए के कवर से बालों में रगड़ ज्यादा होती है, जिससे बाल रूखे, फ्रिज़ी और टूटने वाले बन जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए सिल्क या सैटिन के तकिए कवर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। ये न केवल बालों को रगड़ से बचाते हैं, बल्कि बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखते हैं।
लीव-इन कंडीशनर या ओवरनाइट हेयर मास्क लगाएं:
अगर आपके बाल ज्यादा ड्राय हैं और उनमें चमक या नमी की कमी है, तो रात को सोते समय लीव-इन कंडीशनर या ओवरनाइट हेयर मास्क लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहें तो घर पर बना एलोवेरा जेल आधारित हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देता है और मुलायम बनाता है।
ढीली चोटी बनाकर सोएं:
खुले बाल नींद के दौरान ज्यादा टूटते और उलझते हैं। इसलिए रात को बालों को ढीली चोटी या ब्रैड में बांधकर सोएं। ध्यान रखें कि चोटी बहुत टाइट न हो, वरना सिर में दर्द हो सकता है। ढीली चोटी बालों को व्यवस्थित रखती है, उनकी सुरक्षा करती है और सुबह कम उलझे हुए मिलते हैं।
रात में सोने से पहले हल्की स्कैल्प मसाज करने से सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को मदद मिलती है। इसके लिए आप हल्के तेल या सीरम का उपयोग कर सकते हैं और उंगलियों की मदद से 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। यह न केवल बालों के लिए लाभकारी है, बल्कि तनाव को भी कम करता है।
TagsHair Careसुबहमुलायमबाल Hair Caremorningsofthair जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





