- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: सरसों के...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: सरसों के तेल में ये 4 चीजें पकाकर लगाएं, बाल प्राकृतिक रूप से हो जाएंगे काले
Sarita
9 July 2025 8:46 AM IST
Hair Care: लंबे और घने बाल हर किसी की चाहत होती है, लेकिन हर किसी की यह चाहत पूरी हो सकती है। लोगों के बाल अक्सर कई कारणों से टूटते और झड़ते रहते हैं। इसके अलावा, इन दिनों बालों का सफेद होना भी एक आम समस्या बन गई है। लंबे-घने बाल सफेद होने के कारण आपकी खूबसूरती को भी कम कर सकते हैं।
इन दिनों सफेद बालों से कई लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग अपने बालों की खोई खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। हेयर डाई से लेकर महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स तक, लोग सफेद बालों को काला करने के लिए कई तरह के तरीकों का सहारा लेते हैं।
हालांकि, ये केमिकल वाले प्रोडक्ट आपके बालों के साथ-साथ सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बालों को जड़ों से काला कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में सिर्फ एक चीज मिलानी है। आइए जानते हैं काले बालों के लिए इस जादुई तेल को बनाने का तरीका-
बालों को काला करने के उपाय:
अगर आप भी अपने सफेद होते बालों से परेशान हैं, तो इन्हें प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इसमें कुछ करी पत्ते मिलाने होंगे और बालों के लिए जादुई तेल तैयार है।
तेल तैयार करने की विधि:
बालों को काला करने के लिए इस तेल को बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको 1 कप सरसों के तेल की जरूरत होगी। अब इस तेल को एक पैन में गर्म करें। अब तेल को थोड़ा ठंडा होने दें और जब तेल गुनगुना हो जाए तो इसमें 15-20 ताजे करी पत्ते डालें। फिर इस तेल को बहुत धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक करी पत्तों का रंग काला न हो जाए। बस इसके बाद तेल को ठंडा करके एक साफ बोतल में छान लें।
अब तैयार तेल को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे बालों पर अच्छे से लगाएं।
फिर हल्के हाथों से बालों की मसाज करें।
बालों में तेल लगाने के बाद इसे करीब 1-2 घंटे तक लगा रहने दें।
फिर अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
बेहतर नतीजों के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।
TagsHair Careसरसोंतेलबालप्राकृतिककालेHair Caremustardoilhairnaturalblack जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





