लाइफ स्टाइल

Hair Care: बारिश के मौसम में भिंडी से लगाएं हेयर केराटिन, सिर्फ 20 रुपए में मिलेंगे सैलून जैसे रेशमी बाल

Sarita
2 July 2025 12:13 PM IST
Hair Care: बारिश के मौसम में भिंडी से लगाएं हेयर केराटिन, सिर्फ 20 रुपए में मिलेंगे सैलून जैसे रेशमी बाल
x
Hair Care: ड्राई और बेजान बालों को सिल्की बनाने के लिए आप घर भिंडी से हेयर केराटिन कर सकते हैं. आइए जानते हैं हेयर केराटिन करने का स्टेप बाए स्टेप तरीका|
बरसात के मौसम में बाल बेजान और डल हो जाते हैं. ड्राई बालों की वजह से खूबसूरती पर भी असर पड़ता है. ड्राई बालों को ओपन करने में काफी दिक्कत आती है. वहीं बालों को सीधा और सिल्की बनाने मार्केट में कई ट्रीटमेंट मौजूद हैं. इन केमिकल ट्रीटमेंट से बाल सिल्की और सीधे तो हो जाते हैं लेकिन केमिकल की वजह से बालों को लंबे समय तक नुकसान हो सकता है. अगर आप बालों में केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप भिंडी से बालों में केराटिन कर सकती हैं. आइए जानते हैं भिंडी से बालों की केराटिन कैसे करें|
भिंडी के फायदे :
भिंडी में फाइबर, विटामिन सी, ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलेट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. भिंडी की मदद से आप घर पर बालों को सीधा कर सकते हैं. आइए जानते हैं भिंडी से कैसे करें हेयर केराटिन ट्रीटमेंट|
कैसे करें हेयर केराटिन
15 से 20 भिंडी लें
1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच कार्न स्टार्च
1 चम्मच बादाम ऑयल
4 चम्मच पानी लें|
सबसे पहले भिंडी को धोकर साफ कर लें, इसके बाद इसे छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें.
अब एक पैन में 1 कप पानी और कटी हुई भिंडी डालकर इसे अच्छे से उबाल लें.
जब भिंडी वाला पानी चिपचिपा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
इसके बाद भिंडी और पानी को ठंडा होने दें.
अब इसे मिक्सर में डालकर पीस लें.
इसके बाद भिंडी के पानी को कपड़े की मदद से छान लें. भिंडी का ये पानी काफी चिपचिपा होगा
इस पानी में कार्न स्टार्च मिला लें.
फिर एक बार इसे गैस पर दोबारा गर्म करें या पका लें.
जब पेस्ट गाढा और चिपचिपा हो जाए तो इसमें एक चम्मच नारियल और एक चम्मच बादाम का तेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें.
लीजिए आपकी केराटिन क्रीम तैयार है|
भिंडी से बनी इस केराटिन क्रीम को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें.
अब एक-एक सेक्शन में इस क्रीम लगाएं.
पूरे बालों में क्रीम लगाने के बाद बालों में कंघी कर लें, ताकि क्रीम अच्छे से बालों में लग जाएं.
अब बालों को शावर कैप या फिर किसी भी चीज से कवर कर लें.
2 घंटे बाद नॉर्मल पानी से हेयर वॉश करें|
Next Story