लाइफ स्टाइल

Hair Care: एक पत्ता आपको दे सकता है लंबे बाल, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

Sarita
21 April 2025 12:52 PM IST
Hair Care: एक पत्ता आपको दे सकता है लंबे बाल, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
x
Hair Care: तेज पत्ते का इस्तेमाल खाने में किया जाता है. यह ना केवल खाने का स्वाद बढ़ा सकता है बल्कि इस पत्ते के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए भी उपयोगी होते हैं. लेकिन आपको बता दें कि तेज पत्ते के इस्तेमाल से बालों को भी बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में कुछ इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप तेज पत्ते के इस्तेमाल से कैसे अपने बालों को बढ़ा सकते हैं. पढ़ते हैं आगे-
तेज पत्ते का इस्तेमाल
सबसे पहले आप चार से पांच तेज पत्ते लें और उसमें कुछ लौंग को डालें. अब दो से तीन चम्मच रोजमेरी पाउडर डालें. बने मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और जब पाउडर बन जाए तो पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अपने इसको अपने बालों पर लगाएं. आप चाहें तो इस मिश्रण में नारियल तेल या सरसों का तेल भी डाल सकते हैं. आप यह मिश्रण बाल धोने से एक घंटा पहले लगाएं. ऐसा करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होगी. मिश्रण को आप माइल्ड शैंपू से धो लें.
तेज पत्ते के इस्तेमाल से भी बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो यह दूसरा तरीका आपके बेहद काम आ सकता है. इसके लिए आप तेज पत्ते का पाउडर दही में मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण में गुलाब जल और नींबू को डालें. अब बने मिश्रण को बालों पर लगाएं. ऐसा करने से न केवल से छुटकारा मिल सकता है बल्कि बालों को बढ़ाया भी जा सकता है, आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं.
तीसरा तरीका – ऐसे में आप तेज पत्ते के पाउडर में सरसों के तेल को मिलाएं अब इसमें मेथी दाने का पाउडर और लौंग को पकाकर मिश्रण तैयार करें, मिश्रण को बाल धोने से 4 घंटे पहले अपने बालों पर लगाएं और उसके बाद अपने बालों को धो लें. ऐसा करने से बाल बढ़ने लगेंगे|
Next Story