- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gulab Jamun: दूध...
लाइफ स्टाइल
Gulab Jamun: दूध पाउडर से घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
Sarita
12 July 2025 10:09 AM IST

x
Gulab Jamun: इसे हर त्यौहार, शादी और खास मौके पर बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है। आपने बाज़ार से गुलाब जामुन तो खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको घर पर ही मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। मिल्क पाउडर से बने गुलाब जामुन न सिर्फ़ बनाने में आसान हैं, बल्कि इनका स्वाद भी लाजवाब होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी, जिसे आपको अपने घर पर ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने की सामग्री :
मिल्क पाउडर – 1 कप
मैदा – आधा कप
सूजी – 2 चम्मच
बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच
दूध – आवश्यकता अनुसार
घी – 2 चम्मच
तेल – तलने के लिए
चाशनी बनाने के लिए
चीनी – 2 कप
पानी – 1 कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
केसर के धागे – 2-4
मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने की विधि :
सबसे पहले चाशनी बनान के लिए एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबालें, फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें. इस 5-7 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.
इसके बाद गुलाब जामुन का आटा तैयार करें, जिसके लिए मिल्क पाउडर, मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर और घी मिलाकर नरम आटा गूंदें और इसमें थोड़ा दूध डालें.
अब इस आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएं.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर इसमें धीरे-धीरे गुलाब जामुन के गोले डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
इसके बाद तले हुए गुलाब जामुन को गर्म चाशनी में डालकर 2-3 घंटे तक भिगोकर रखें.
अब तैयार हैं स्वादिष्ट मिल्क पाउडर से बना गुलाब जामुन गुलाब जामुन, इसे आप गरम या ठंडा परोसें|
TagsGulab Jamunदूध पाउडरस्वादिष्टगुलाब जामुनGulab Jamunmilk powderdeliciousGulab Jamun जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





