लाइफ स्टाइल

Gud Wali Kheer: छठ के दूसरे दिन खरना पर इस देसी तरीके से बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद.

Sarita
26 Oct 2025 8:15 AM IST
Gud Wali Kheer: छठ के दूसरे दिन खरना पर इस देसी तरीके से बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद.
x
Gud Wali Kheer: जहां छठ के पहले दिन यानी नहाय-खाय पर कद्दू भात बनाया जाता है तो वहीं छठ के दूसरे दिन यानी खरना पर गुड़ की खीर का प्रसाद बनाया जाता है। आज हम आपको इस स्वीट डिश को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। गुड़ वाली खीर बनाने के लिए आपको एक कप चावल, एक लीटर फुल क्रीम दूध, एक कप गुड़, हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर, 1-2 स्पून घी, 2 स्पून बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और हाफ कप पानी की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- चावल को धोकर लगभग आधे-एक घंटे के लिए पानी में भिगोएं और फिर पानी और चावल को अलग-अलग कर लें।
दूसरा स्टेप- अब आपको भारी तले वाली कड़ाही में दूध को हल्की आंच पर बॉइल कर लेना है। बॉइल्ड दूध में चावल को मिला लीजिए।
तीसरा स्टेप- धीमी आंच पर चावल को पकने दीजिए। ध्यान रहे कि आपको बीच-बीच में इस मिक्सचर को चलाते रहना है।
चौथा स्टेप- अब आपको दूसरे बर्तन में गुड़ और पानी निकालना है और फिर इसे तब तक गर्म करना है जब तक गुड़ पानी में अच्छी तरह से घुल न जाए।
पांचवां स्टेप- जब कड़ाही पर चढ़ाई खीर गाढ़ी हो जाए और चावल पक जाएं, तब आप इस खीर में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ इलायची पाउडर को भी मिक्स कर लीजिए।
छठा स्टेप- खीर को हल्का ठंडा होने दीजिए और फिर इसमें गुड़ के घोल को मिला लीजिए। आपकी गुड़ की खीर भोग लगाने के लिए तैयार है।
आप इस बेहद आसान रेसिपी को फॉलो करके खरना का प्रसाद बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ वाली खीर खाने में तो टेस्टी होती ही है लेकिन साथ में इसे खाने से आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
Next Story