- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gud Til Chikki : मकर...
लाइफ स्टाइल
Gud Til Chikki : मकर संक्रांति पर जरूर बनाएं क्रिस्पी तिल-गुड़ चिक्की
Sarita
7 Jan 2026 6:56 AM IST

x
Gud Til Chikki : यह चिक्की हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और पहली बार खाने के बाद ही सभी की फेवरेट भी बन जाती है. यह एक सिंपल चिक्की नहीं है बल्कि सर्दियों के इन दिनों में शरीर को अंदर से गर्मी और एनर्जी देने वाला सुपरफूड भी है. इसे बनाने में न ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है और न ही ज्यादा मेहनत की. आप अगर चाहें तो इसे आने वाले मकर संक्रांति के मौके पर भी बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं गुड़ तिल की चिक्की बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
सामग्री:
तिल सफेद या फिर काले – 1 कप
गुड़ – तीन चौथाई कप
घी – 1 चम्मच सिर्फ सतह को चिकना करने के लिए
पानी – 2 से 3 चम्मच
गुड़ तिल की चिक्की बनाने की रेसिपी:
गुड़ तिल की चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले तिल को एक कढ़ाई में हल्का सा भून लें. तिल को धीमी आंच पर भूनें ताकि यह जल न जाए और जब तिल हल्का गोल्डन हो जाए और खुशबू आने लगे तब इसे आंच से उतार लें.
इसके बाद एक अलग कढ़ाई में गुड़ और पानी डालें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें और लगातार चलाते रहें. गुड़ को तब तक गर्म करें जब तक यह पूरी तरह से पिघल न जाए और हल्की गाढ़ी चाशनी जैसी न बन जाए.
अब गुड़ की चाशनी में भुने हुए तिल डालें और तेजी से मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि मिश्रण जल्दी ठंडा होने लगता है, इसलिए इसे जल्दी मिलाना और फैलाना जरूरी है.
इसके बाद एक बटर पेपर या चिकनाई लगी हुई प्लेट पर घी लगाकर मिश्रण को डालें और चम्मच या बेलन की मदद से इसे बराबर मोटाई में इसे फैलाएं. आप अगर चाहें तो इसे लंबी पट्टी या चौकोर टुकड़ों में काट सकते हैं.
चिक्की को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें और जब यह सख्त हो जाए, तब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें|
TagsGud TilChikkiक्रिस्पीतिल-गुड़चिक्कीGud TilCrispySesame and JaggeryChikki जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





