लाइफ स्टाइल

Guava Chat Salad : सर्दियों में अमरूद चाट सलाद का स्वाद लें

Sarita
2 Oct 2025 10:45 AM IST
Guava Chat Salad : सर्दियों में अमरूद चाट सलाद का स्वाद लें
x
Guava Chat Salad : यह न केवल आपके स्वाद को तरोताज़ा करेगा बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा. अमरूद का मीठा और खट्टा स्वाद जब मसालों के साथ मिलता है, तो इसका मजा और बढ़ जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं इस मजेदार अमरूद चाट सलाद की रेसिपी.
अमरूद चाट सलाद की सामग्री:
2 पके हुए अमरूद
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 नींबू का रस
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
ताज़ा हरा धनिया (सजाने के लिए)
बनाने की विधि :
1. सबसे पहले अमरूद को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2. एक बर्तन में कटे हुए अमरूद डालें और उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं.
3. अब इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें.
4. इसके बाद चाट मसाला, काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें.
5. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि मसाले अमरूद के टुकड़ों में अच्छी तरह मिल जाएं.
6. अंत में हरे धनिये से इसे सजाएं और तुरंत सर्व करें|
Next Story