- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Green tea:सुबह या...

x
Green tea: ग्रीन टी इन दिनों ज्यादातर लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। ये दुनिया के सबसे हेल्दी पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। लोग इसे वज़न घटाने, बेहतर पाचन, ग्लोइंग त्वचा और बेहतर एकाग्रता के लिए पीते हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा लोगों के मन में रहता है कि क्या ग्रीन टी सुबह पीना बेहतर है या शाम को? वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक स्टडी की है जिसमें उन्होंने बताया कि अलग अलग समय पर ग्रीन टी पीने से बॉडी किस तरह रिएक्ट करती है और इससे उन्होंने पता लगाया है कि ग्रीन टी किस वक्त पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
बता दें कि ग्रीन टी में कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट और एल-थीनाइन नामक एमिनो एसिड होता है। ये तत्व आपके ऊर्जा स्तर, पाचन और नींद के चक्र को प्रभावित करते हैं। इसी वजह से, ग्रीन टी पीने का सही समय जानना बेहद जरूरी है।
सुबह की ग्रीन टी: ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है
विज्ञान के अनुसार, अधिकांश लोगों के लिए सुबह का समय ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय होता है। सुबह ग्रीन टी पीने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह ग्रीन टी पीने के स्वास्थ्य लाभ।
इसमें कैफीन की मात्रा कम होती है जिसकी वजह से ये शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है।
यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
इसे खाली पेट पीने से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है।
ग्रीन टी में मौजूद एल-थीनाइन एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।
शाम की ग्रीन टी: पाचन के लिए अच्छी, लेकिन नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है
कुछ लोग रात में ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं, लेकिन विज्ञान में रात को ग्रीन टी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। ट
ग्रीन टी में कॉफी के मुकाबले कम कैफीन होता है। लेकिन इसे देर से पीने से ये समस्याएं हो सकती है।
नींद की समस्या।
रात में बार बार पेशाब आना।
कुछ लोगों में बेचैनी पैदा कर सकती है।
सही समय: सुबह या शाम
वैज्ञानिकों का कहना है कि शाम को 6 बजे के बाद ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। अगर आप रात को पीना पसंद करते हैं तो कैफिन फ्री ग्रीन टी पिएं। आसान शब्दों में कहें तो, ग्रीन टी तब पिएं जब आपको ऊर्जा की आवश्यकता हो, न कि तब जब आप आराम करना चाहते हों।
विज्ञान के मुताबिक ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का है, खासकर अगर आप बेहतर मेटाबॉलिज़्म, बेहतर एकाग्रता और स्वस्थ पाचन चाहते हैं। दोपहर का समय भी एक अच्छा विकल्प है, लेकिन देर शाम इसे पीने से आपकी नींद खराब हो सकती है।
TagsGreen teaफ़ायदेमंद Green tea is beneficial. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





