- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hare Matar ka Paratha...
लाइफ स्टाइल
Hare Matar ka Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं हरे मटर के पराठे
Sarita
17 Jan 2026 9:11 AM IST

x
Hare Matar ka Paratha Recipe: गोभी के पराठे और मेथी के पराठे आदि बनाकर खाए होंगे लेकिन क्या कभी आपने हरे मटर के पराठे खाए हैं? अगर नहीं तो फिर ब्रेकफास्ट में इसे जरूर खाकर देखें. मटर के पराठे न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी खूब पसंद आता है. आइए आपको पौष्टिक हरे मटर का पराठा बनाने की रेसिपी बताते हैं|
हरे मटर का पराठा बनाने की सामग्री:
हरे मटर – 1 कप
आटा – एक कप
हरी मिर्च – 2 कटी हुई
धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
प्याज – 1 कटा हुआ
जीरा साबुत – आधा चम्मच
अदरक – एक टुकड़ा घिसा हुआ
लहसुन – 2-3 कली
नींबू का रस – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
रिफाइंड तेल – पराठे सेकने के लिए
नमक – स्वादानुसार
हरे मटर का पराठा बनाने की विधि:
हरे मटर का पराठा बनाने के लिए पहले आटा में थोड़ा नमक और आधा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह गूंद लें.
इसे आप 10 मिनट के लिए ढक कर रहने दें.
अब आप मटर छील कर इसे पानी में डालकर 5-7 मिनट के लिए उबालें.
इसके पानी को आप छलनी से छान दें.
अब मटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.
अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें.
तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डाल दें और जब जीरा चटक जाए तो उसमें कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन डालकर भून लें.
इसे आप 2-3 मिनट तक फ्राई करने के बाद इसमें पिसा हुआ मटर और सभी मसाले जैसे धनिया और गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस, धनिया पत्ती डाल कर अच्छी तरह मिला लें.
अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसमें मटर के मिश्रण भरें और गोल पराठे के शेप में बेलते जाएं.
इसके बाद इन पराठों को दोनों तरफ पलट कर तवे पर सेक लें.
आपका स्वादिष्ट मटर पराठा तैयार हो चुका है.
इसे आप टोमैटो सॉस, धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं|
TagsHare MatarParathaमटरपराठेGreen PeasPeasParathas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





