लाइफ स्टाइल

Hare Matar Ka Kulcha: तैयार करें हरे मटर का टेस्टी कुलचा

Sarita
3 March 2026 9:58 AM IST
Hare Matar Ka Kulcha: तैयार करें हरे मटर का टेस्टी कुलचा
x
Hare Matar Ka Kulcha: आपके घर मेहमान आए हों और आप उन्हें मटर से बनी कोई स्पेशल और अलग डिश खिलाना चाहते हैं, तो हरे मटर का कुलचा बनाना परफेक्ट रहेगा. ये कुलचा स्वाद में भी लाजवाब लगता है और देखने में भी बेहद खास होता है. तो चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं घर पर झटपट बनने वाला हरे मटर का कुलचा बनाने की रेसिपी|
हरे मटर का कुलचा बनाने की विधि :
कुलचा के लिए
मैदा – 2 कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
दही – 2 बड़े चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
कलौंजी – ऊपर से लगाने के लिए
मटर की स्टफिंग के लिए
उबले हुए हरे मटर – 1 कप
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हरे मटर का कुलचा बनाने की विधि :
सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर दही और तेल डालें. इसके बाद आप धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 30 मिनट के लिए रख दें.
अब आप एक बर्तन में उबले हुए मटर को हल्का मैश कर लें. इसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाएं. सभी सामग्री को आप अच्छी तरह मिक्स करें.
इसके बाद आटे की लोईयां बना लें. अब एक लोई लें, इसमें मटर की स्टफिंग भरें. इसे बंद करके हल्के हाथ से गोल बेल लें. इसके ऊपर से थोड़ा पानी लगाकर कलौंजी चिपका दें.
तवा गर्म करें, इसमें तैयार हुआ कुलचा डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसके ऊपर से आप मक्खन लगा दें.
अब तैयार हुए हरे मटर के कुलचे को आप गरमा-गरम सर्व करें|
Next Story