- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Green Moong Dal Appe :...
लाइफ स्टाइल
Green Moong Dal Appe : प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का हेल्दी,टेस्टी ब्रेकफास्ट
Sarita
24 Jan 2026 12:36 PM IST

x
Green Moong Dal Appe : मूंग दाल और पनीर से तैयार यह रेसिपी न सिर्फ़ झटपट बन जाती है, बल्कि शरीर को दिनभर एनर्जी देने के साथ ज़रूरी पोषक तत्व भी प्रदान करती है। यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और वजन का ध्यान रखने वालों के लिए भी परफेक्ट है।
मूंग दाल अप्पे के लिए सामग्री:
धुली हुई हरी मूंग दाल 1 कप, पनीर आधा कप, सफेद तिल 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च 1 बारीक कटी, अदरक 1 छोटा टुकड़ा, जीरा आधा छोटा चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया
कैसे बनाएं मूंग दाल अप्पे?
हरी दाल को रातभर भिगोकर रख दें।सह के समय भीगी हुई हरी मूंग दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सर में पीस लें।
पेस्ट को ज़्यादा पतला न करें। अब, इस बैटर में नमक, हल्दी, जीरा, तिल और हरा धनिया मिलाएँ।
तवा गरम करें, हल्का सा तेल लगाएँ। एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएँ ऊपर से कद्दूकस किया पनीर डालें और हल्का दबाएँ।
मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
TagsGreen Moong DalAppe मूंग दालब्रेकफास्ट Green Moong DalAppeMoong DalBreakfast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





