लाइफ स्टाइल

हरी और लाल मिर्च : जानिए कब कौन सी होती है ज्यादा तीखी

Dolly
12 Jun 2025 6:44 PM IST
हरी और लाल मिर्च : जानिए कब कौन सी होती है ज्यादा तीखी
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : खाने में हरी मिर्च डालते वक्त मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि ये ज्यादा तीखी वाली है या नहीं। अब हरी और लाल मिर्च..दोनों के ही रंग उनकी पहचान को अलग-अलग बताते हैं। ऐसे में शेफ रणवीर बरार ने उलझन दूर की है।
मिर्च का तीखापन समझना एक जटिल विषय है। तीखेपन का मुख्य कारण "कैप्साइसिन" नामक एक रसायन होता है, जो मिर्च में पाया जाता है। वैसे तो मिर्च के तीखेपन को मापने के लिए स्कोविल हीट यूनिट नामक पैमाने का उपयोग होता है। जितना अधिक SHU होता है, उतनी ही तीखी मिर्च होती है।
किचन में काम करते वक्त कोई यूनिक नहीं लगा सकते हैं यहां तो अंदाजे और मिर्च की किस्म के आधार पर ही तीखेपन का पता लगाया जा सकता है। इस बीच मशहूर शेफ रणवीर बरार ने हरी और लाल मिर्च के कलर से उनका तीखापन जानने के बारे में वीडियो शेयर किया है, जो आपकी कंफ्यूजन दूर सकता है। रणवीर बरार का कहना है कि हल्के हरे रंग की मिर्च कम तीखी होती है जबकि ज्यादा होता है। इसका सीधा सा कारण माना जाता है कि मिर्च जब कच्ची होती है, तो उसका रंग हल्का हरा होता है। जैसे-जैसे वह पकने लगती है, उसमें कैप्साइसिन नाम का केमिकल बढ़ने लगता है।
यही केमिकल मिर्च को तीखा बनाता है। इसी पकने की प्रक्रिया में मिर्च का रंग गहरा हरा हो सकता है। इसलिए गहरे हरे रंग की मिर्च को तीखा माना जाता है, इसके पीछे लोगों का अनुभव भी है। तो इससे आप मिर्च का तीखापन समझ सकते हैं। अब अगर लाल मिर्च की बात करें तो इनका हिसाब हरी वाली से बिल्कुल उल्टा है। रणवीर बरार के मुताबिक हल्के लाल की मिर्च बहुत तीखी होती है जबकि डार्क रेड कलर की मिर्च का तीखापन कम होता है।
इसका सबसे अच्छा उदाहरण कश्मीरी लाल मिर्च है। जो मुख्य रूप से अपने गहरे लाल रंग के लिए जानी जाती है लेकिन इसका तीखापन बहुत कम होता है। यह मिर्चें खाने में रंग और फ्लेवर देती है। हालांकि मिर्च का तीखापन उसके रंग से ज्यादा किस्म पर निर्भर करता है।। भूत जोलोकिया मिर्च को दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक माना जाता है। खास बात है कि इसका रंग गहरा लाल होता है। जबकि कैरोलिना रीपर यह भी तीखी मिर्च है और इसका भी डार्क रेड है। इसलिए, सिर्फ रंग देखकर तीखेपन का अंदाजा लगाना हमेशा सही नहीं हो सकता।
Next Story