- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- GolGappa Pani Easy...
लाइफ स्टाइल
GolGappa Pani Easy Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा चटपटा गोलगप्पे का पानी, विधि है आसान
Sarita
23 March 2025 10:10 AM IST

x
GolGappa Pani Easy Recipe: गोलगप्पे का ऐसा क्रेज है कि इसे खाते खाते पेट तो भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता। गली-गली में मिलने वाले इस स्ट्रीट फूड को लोग खाना तो पसंद करते हैं लेकिन अक्सर हाइजीन के कारण मन होते हुए भी सेवन से परहेज करते हैं। लेकिन स्वच्छता के साथ घर पर आसानी से गोलगप्पे बनाकर खा सकते हैं। बाजार में रेडीमेड गोलगप्पे भी मिल जाते हैं। आपको घर पर सिर्फ गोलगप्पे का चटपटा पानी तैयार करना होता है। लेकिन समस्या ये है कि बाजार जैसे स्वाद वाला गोलगप्पे का पानी बनाना नहीं आता है? यहां आपको गोलगप्पे का पानी घर पर बनाने की आसान विधि बताई जा रही है।
गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए सामग्री
पुदीना, धनिया, अदरक, हरी मिर्च, इमली का पानी या आम की सूखी खटाई, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर,चाट मसाला, नींबू का रस, हींग, नमक और पानी
गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि
स्टेप 1- गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें।
स्टेप 2- स्वच्छ पानी में भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग, चाट मसाला मिलाएं।
स्टेप 3- अब इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। साथ ही इमली का पानी या आम की खटाई का पानी भी मिलाएं।
स्टेप 4- पिसी हुई सामग्री को पानी डालकर अच्छे से मिला लें। खट्टा-मीठा स्वादिष्ट गोलगप्पे का पानी तैयार हैं। चाहें तो पानी में थोड़ी सी बूंदी भी मिला सकते हैं।
TagsGolGappa PaniEasyघरचटपटागोलगप्पेपानी GolGappa PaniHomeSpicyGolgappaWaterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





