लाइफ स्टाइल

Gobhi Tikki : सर्दियों में गोभी से बनाएं मजेदार टिक्की

Sarita
1 Dec 2025 10:59 AM IST
Gobhi Tikki : सर्दियों में गोभी से बनाएं मजेदार टिक्की
x
Gobhi Tikki : आप भी हर बार गोभी से सब्जी बनाकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, जो आसानी से बन जाए तो आप गोभी टिक्की को बना सकते हैं. शाम के टाइम में आप गोभी टिक्की को स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं या बच्चों के लंच में आप इसे दे सकते हैं. गरमा-गरम गोभी टिक्की को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से गोभी टिक्की बनाने का आसान तरीका|
गोभी टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
फूलगोभी- 2 कप कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च- 2
प्याज- 1
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
आलू- 2 उबले हुए
धनिया पाउडर- आधा चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
बेसन- 2 चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई 2 बड़े चम्मच
सूजी- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
गोभी टिक्की को कैसे तैयार करें?
गोभी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप गोभी को अच्छे से धोकर साफ कर लें. गोभी को कद्दूकस कर लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. अब आप इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें.
इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक को मिला दें. इसमें आप धनिया पत्ती, बेसन और सूजी को भी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
अब आप हाथ में तेल लगा लें और मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लें और गोल करके इसे चिपटा कर लें.
अब आप तवा को गर्म करें और तेल डालें. इसके बाद आप तवा पर टिक्की को डाल दें. इसे आप दोनों तरफ से पका लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे गरमा-गरम सर्व करें|
Next Story