- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gobhi Puri Recipe: ...
लाइफ स्टाइल
Gobhi Puri Recipe: पराठे से हटकर ट्राई करें ये टेस्टी गोभी पूरी
Sarita
15 Feb 2026 7:59 AM IST

x
Gobhi Puri Recipe: सर्दियों के मौसम में गोभी से कई तरह की डिश बनाकर आपने भी जरूर खाया होगा. इस मौसम में गोभी की सब्जी, गोभी के पकौड़े या टिक्की बनाया जाता है. लेकिन क्या आपने अभी तक गोभी पूरी को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें. ये पूरी खाने में स्वादिष्ट होती है. इस पूरी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस पूरी को आलू की सब्जी, दही, चटनी या अचार के साथ सर्व करें|
गोभी पूरी बनाने के लिए सामग्री :
फूलगोभी- 1 कप कद्दूकस की हुई
गेहूं का आटा- 2 कप
अदरक-1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
अजवाइन- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1
गरम मसाला- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
गोभी पूरी को कैसे तैयार करें?
गोभी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप फूलगोभी को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप उबाल लें. गोभी के टुकड़ों को ठंडा करके बारीक पीस लें.
अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें आप गोभी का पेस्ट और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. इसके बाद आप अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और 2 बड़ा चम्मच तेल डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और आटा गूंथ लें. आटा को 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
अब आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें. इन्हें गोल आकार में थोड़ा मोटा बेल लें.
कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल जब अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो एक-एक करके पूरी डाल दें. हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
तैयार गोभी पूरी को प्लेट में निकाल लें. इस तरह से आप गोभी पूरी को बना सकते हैं|
TagsGobhi Puriटेस्टीगोभी पूरीGobhi Puritasty gobhi puri जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





