- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gobhi Ka Paratha :...
लाइफ स्टाइल
Gobhi Ka Paratha : बिना फटे ऐसे बनाएं गोभी के पराठे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Sarita
31 Oct 2025 10:24 AM IST

x
Gobhi Ka Paratha : सर्दियां आते ही घरों में तरह-तरह के पराठे बनाकर खाए जाते हैं। गोभी के पराठे, मेथी के पराठे, पालक के पराठे और मूली के पराठे सर्दियों के मौसम में स्वाद घोल देते हैं। हालांकि भरवां पराठे बनाना आसान नहीं है। ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि गोभी के पराठे बेलने में फट जाते हैं। खासतौर से गोभी के पराठे बनाने में फटने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी दो खास ट्रिक बता रहे हैं जिससे गोभी के पराठे कभी नहीं फटेंगे। आप आसानी से घर में बड़े-बड़े गोभी के पराठे बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें गोभी के पराठे बनाने की आसान रेसिपी।
गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी:
गोभी के पराठे बनाने का तरीका है कि सबसे पहले आप पराठे बनाने के लिए सॉफ्ट आटा गूंथ लें। आटा गूंथते वक्त आप थोड़ा नमक और 1 चम्मच ऑयल डाल दें। इससे पराठे एकदम मुलायम बनेंगे।
पहला तरीका:
अब फूल गोभी को अच्छी तरह धोकर पानी सूखने दें। गोभी को बारीक वाले कद्दूकस से कस लें और इसे किसी कपड़े में डालकर टाइट निचोड़ लें। अब गोभी में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिला दें। आटे से लोई लें और उसमें 1-2 चम्मच स्टफिंग भलें। अब हाथ से पराठे को हल्का बड़ा करें और फिर बेलन की मदद से हल्के हाथ से बेल लें। पराठे पर सूखा आटा भी लगाएं इससे पराठे बिल्कुल भी नहीं फटेंगे।
दूसरा तरीका:
गोभी के पराठे बनाने का दूसरा तरीका है कि आप गोभी को कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें हींग और जीरा डालें और फिर गोभी डालकर हल्का भून लें। गोभी में नमक को छोड़कर जो भी मसाले डालने हैं डाल दें। बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं। अब गोभी को ठंडा होने दें और फिर नमक मिलाकर स्टफिंग को आटे की लोई में भरकर पराठे बनाएं। हल्का फ्राई करने से गोभी थोड़ी मुलायम हो जाएगी। इस तरह गोभी के पराठे बनाएंगे तो कभी नहीं फटेंगे। आप कितनी भी बड़े पराठे सेंक सकते हैं।
TagsGobhi Ka ParathaगोभीपराठेGobhi Parathacabbage parathasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





