लाइफ स्टाइल

Gobhi-Matar Paratha: सुबह के नाश्ते में बनाएं गोभी-मटर का पराठा

Sarita
17 Dec 2025 7:55 AM IST
Gobhi-Matar Paratha: सुबह के नाश्ते में बनाएं गोभी-मटर का पराठा
x
Gobhi-Matar Paratha: सर्दियों के मौसम में नाश्ते की बात आती है तो अक्सर लोग पराठा खाना पसंद करते हैं. इस मौसम में कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं. नाश्ते में गोभी और मटर से बने पराठे को आप भी जरूर ट्राई करें. गोभी-मटर का पराठा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और ये पराठा नाश्ते और लंच बॉक्स में ले जाने के लिए परफेक्ट है. गोभी-मटर का पराठा को आप दही, मक्खन या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं|
सामग्री :
आटा- 2 कप
गोभी- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
मटर- 1 कप (उबले हुए)
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
प्याज- 1
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
तेल या घी- जरूरत के अनुसार
गोभी-मटर का पराठा को कैसे तैयार करें?
गोभी-मटर का पराठा तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को डाल दें. इसमें आप थोड़ा सा नमक और 1 चम्मच घी या तेल डालकर मिला लें. जरूरत के हिसाब से पानी डालकर आटा गूंथ लें और ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
गोभी को अच्छे से धो लें और कद्दूकस कर लें. मटर को भी उबाल लें और दरदरा पीस लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज को भी डाल दें. फिर गोभी और मटर डालकर अच्छे से पका लें. इसके बाद धनिया पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें. धनिया पत्ती को बारीक काटकर डाल दें. मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
अब आप आटे से छोटी सी लोई बनाएं. इसे आप बेल लें और बीच में एक चम्मच गोभी-मटर के मिश्रण को डाल दें.
किनारों को बंद करके हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें. इसके बाद तवा गर्म करें और पराठा डाल दें. दोनों तरफ से पका लें और घी या तेल डालकर अच्छे से सेंक लें. इस तरीके से आप गोभी-मटर का पराठा को तैयार कर सकते हैं|
Next Story