- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gobhi Malai Korma: इस...

x
Gobhi Malai Korma: गोभी मलाई कोरमा काफी स्वादिष्ट और लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जो अपनी मलाईदार ग्रेवी और अनोखे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। गोभी को इस डिश में मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले काजू और बादाम का पेस्ट, क्रीम और दही मिलकर इसके स्वाद को शाही बनाते हैं।
सामग्री:
फूलगोभी – 1 छोटे टुकड़ों में कटी हुई
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
प्याज – 3 बारीक कटे हुए
हरी इलायची – 3
लौंग – 2
काजू – 12-15
बादाम – 4-5
दही – 4 बड़े चम्मच
क्रीम – 1/2 कप
दूध – 1 कप
टमाटर – 2, बारीक कटे हुए
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
जीरा पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
सौंफ पाउडर – 1 चम्मच
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
घी या तेल – 4-5 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
गोभी मलाई कोरमा की विधि
गोभी उबालें
गोभी के छोटे टुकड़ों को धोकर एक बर्तन में डालें। उसमें थोड़ा सा नमक और पानी डालकर उबाल लें। गोभी को बस हल्का सा नरम होने तक उबालें। फिर गोभी के टुकड़ों को छानकर एक तरफ रख दें।
प्याज और खड़े मसाले
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें दालचीनी, हरी इलायची, और लौंग डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इन मसालों में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
काजू और बादाम पेस्ट
काजू बादाम को कुछ देर गरम पानी में भिगोकर नरम कर लें और फिर इनका एक मुलायम पेस्ट बना लें। यह पेस्ट ग्रेवी को गाढ़ा बनाएगा और शाही स्वाद देने में मदद करेगा।
टमाटर और मसाले
जब प्याज अच्छे से भुन जाएं, तो उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालें। अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और नमक डालकर मिला लें। इस मिश्रण को तेल छोड़ने तक अच्छी तरह से पकाएं।
दही का खट्टापन करें दूर
तैयार मसाले में काजू-बादाम का पेस्ट डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें दही डालकर मिक्स करें और 3-4 मिनट तक पकाएं, ताकि दही का खट्टापन पूरी तरह से ख़त्म हो जाए और मसाले का स्वाद उसमें पूरी तरह से समा जाए।
गोभी डालें
उबली हुई गोभी को पानी से निकालने के बाद तेल में कुछ देर अलट पलट कर हल्का सुनहरा होने तक भूनें और इसके बाद काजू बादाम के पेस्ट में इसे डाल कर अच्छे से पकने दें ताकि ये पूरी तरह से मसाले सोख लें।
दूध और क्रीम
अब इसमें दूध और क्रीम डालें और अच्छे से मिक्स कर के 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। दूध और क्रीम की वजह से ग्रेवी में एक मलाईदार टेक्सचर आएगा। अगर ग्रेवी बहुत गाढ़ी हो, तो आप इसमें थोड़ा गरम पानी डाल सकते हैं।
अब इस ग्रेवी में गरम मसाला और सौंफ पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें, और 3 – 4 मिनट तक पकने दें।
गरमागरम करें सर्व
गोभी मलाई कोरमा को गैस से उतार कर हरे धनिये और कसूरी मेथी से सजा लें। इसे नाम पराठें पूरी या चावल के साथ भी खाया जा सकता है।
TagsGobhi MalaiKormaगोभीमलाईकोरमाGobhi MalaiGobhiCreamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





