- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Glowing Skin: हल्दी और...

x
Glowing Skinआजकल जहाँ ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है और त्वचा की देखभाल में तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है, वहीं लोग फिर से पुराने और प्राकृतिक नुस्खों की ओर लौट रहे हैं। दादी-नानी के वो घरेलू नुस्खे जैसे हल्दी, बेसन, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल अब फिर से लोगों की स्किनकेयर रूटीन में जगह बना रहे हैं। ये नुस्खे न सिर्फ़ असरदार हैं, बल्कि सुरक्षित, सस्ते और लंबे समय तक फ़ायदे देने वाले भी हैं। आइए जानते हैं कैसे।
हल्दी-बेसन का उबटन:
1 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें.
फायदा: चेहरे से टैन हटाता है. रंगत निखारता है और स्किन को ग्लो देता है.
गुलाब जल से टोनिंग:
गुलाब जल को कॉटन में लेकर रोज रात को चेहरे पर लगाएं.
स्किन को ताजगी देता है. पोर्स को साफ करता है और चेहरा फ्रेश दिखता है.
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक:
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें.
तेलियापन कम करता है मुंहासों से राहत दिलाता है और त्वचा को ठंडक देता है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
कोलकाता के जाने-मानें डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. एस.बी़ काला कहते हैं, आजकल मेरे पास कई मरीज आते हैं जो अपनी स्किन पर हुए रिएक्शन के कारण परेशान होते हैं. मैं उन्हें महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे अपनाने की सलाह देती हूं. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और बेसन स्किन को साफ करता है.दही मॉइस्चराइजर का काम करता है. ये नुस्खे ग्लोइंग स्किन पाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका हैं|
TagsGlowing Skinहल्दीबेसनTurmericGram Flourजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





