- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Glowing skin TIPS:...
लाइफ स्टाइल
Glowing skin TIPS: चेहरे पर ऐसे लगाएं दही, 5 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा निखार, ग्लो रहेगा बरकरार
Sarita
11 March 2025 11:43 AM IST

x
Glowing skin TIPS: सुंदर दिखने के लिए लोग चेहरे का खास ख्याल रखते हैं। जिन लोगों के चेहरे का निखार छिन गया है वे दही की मदद ले सकते हैं।
दही की मदद से आप घर बैठे स्किन पर जबरदस्त निखार ला सकते हैं वो भी 5 मिनट में। स्किन एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि चेहरे को बेदाग बनाए रखने के लिए महीने में एक बार फेशियल करने की जरूरत होती है।
जिन महिलाओं के पास पार्लर जाने का वक्त नहीं होता वे घर बैठे ही दही की मदद से स्किन को साफ कर सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर आपको स्किन पर दही से एलर्जी है तो आपको इसे करने से बचना चाहिए। दही में आप कुछ चीजें मिलाकर फेशियल कर सकते हैं। नीचे जानिए जरूरी टिप्स….
दही से चेहरे का फेशियल करने के फायदे (Benefits of facial facial with curd)
1. क्लिंजिंग
दही से फेशियल का पहला स्टेप क्लिंजिंग है। इसे करने के लिए आप थोड़े से दही को हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं। फिर इससे सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अच्छे से मसाज करने के बाद रुई की मदद से इसे साफ करें।
2. स्क्रबिंग
फेशियल में स्क्रबिंग करने के लिए आप दही में चावल के आटे को मिलाएं और फिर इस मिश्रण की मदद से स्क्रब करें। इससे चेहरे की गंदगी निकल जाती है। बता दें कि कोरियन स्किन केयर में चावल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है।
3. मसाज
तीसरा स्टेप्स फेशियल में मसाज है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। इसके लिए आप दही में जैतून या बादाम का तेल मिलाएं और फिर इसकी मदद से मसाज करें।
दही फेशियल में फेस पैक काफी जरूरी होता है। ये स्किन टाइड करने और पोर्स को क्लोज करने में मदद करता है। दही से पैक बनाने के लिए इसमें कॉफी मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरे को साफ करें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से स्किन की चमक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।
TagsGlowing skinचेहरेदहीपार्लरनिखारग्लो Glowing skinfacecurdparlorglowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





