- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- glowing skin: सुबह की...
लाइफ स्टाइल
glowing skin: सुबह की त्वचा की देखभाल के टिप्स आपको देंगे ताज़ा और चमकदार लुक
Sarita
10 July 2025 2:56 PM IST

x
glowing skin: चेहरे पर अगर नैचुरल ग्लो बना रहता है तो न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है. बल्कि हमारी पर्सनैलिटी भी निखर कर सामने आती है. मगर बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और नींद की कमी के चलते स्किन डल और थकी-थकी नजर आने लगती है. ऐसे में अगर सुबह की शुरुआत कुछ स्मार्ट स्किन केयर हैक्स के साथ किया जायें तो चेहरा पूरा दिन फ्रेश और ग्लोइंग बना रह सकता है|
क्लींजर से करें शुरुआत:
सुबह उठकर सबसे पहले क्लींजर से अपना चेहरा धोएं. यह आपकी स्किन को तरोताजा करेगा और आगे के स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करेगा. साबुन का इस्तेमाल करने से बचें जो आपकी स्किन को रूखा बना सकते हैं|
टोनर से करें त्वचा को हाइड्रेट और बैलेंस:
क्लींजिंग के बाद टोनर लगाना जरूरी है. यह आपकी स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है और उसे हाइड्रेट करता है.अल्कोहल-फ्री टोनर चुनें जो आपकी स्किन को शांत करे और रोमछिद्रों को कसने में मदद करे|
सीरम से दें एक्स्ट्रा पोषण:
विटामिन सी युक्त सीरम और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.ये स्किन को नमी देने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हल्का करता है|
मॉइस्चराइजर से करें नमी को लॉक:
सीरम लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है. भले ही आपकी त्वचा तैलीय हो. मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा में नमी को लॉक करता है और उसे दिनभर हाइड्रेटेड रखता है. एक हल्का नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनें जो आपकी त्वचा को चिपचिपा न बनाए|
सुबह की स्किन केयर रूटीन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है सनस्क्रीन लगाना. सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं.जिससे समय से पहले बुढ़ापा, टैनिंग और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. घर से बाहर निकलने से 15 से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं जिसमें कम से कम एसपीएफ 30 हो|
Tagsglowing skinसुबहत्वचाचमकदारglowing skinmorningskinglowing जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





