- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- glamorous look:ऑफिस...
लाइफ स्टाइल
glamorous look:ऑफिस में इन अभिनेत्रियों की तरह पहनें सिंपल सूट, मिलेगा ग्लैमरस लुक
Sarita
17 March 2025 7:56 AM IST

x
glamorous look: हिना खान इस येलो कलर के जॉर्जेट सिल्क सूट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही हाई हील्स, मेकअप और ईयररिंग्स के साथ उन्होंने लुक को स्टाइलिश बनाया है. सूट की बाजू का डिजाइन यूनिक लग रहा है. प्लेन सूट पर लाइट वेट थ्रेड वर्क हुआ है. इस तरह का जॉर्जेट सिल्क सूट भी ऑफिस के लिए परफेक्ट रहेगा|
हिमांशी खुराना ने प्रिंटेड सलवार सूट पहना है और साथ ही लाइट वेट दुपट्टा कैरी किया है. प्रिंटेड प्लाजो या सलवार सूट गर्मियों में ऑफिस के लिए बेस्ट रहेगा. लेकिन इसके साथ ही लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सूट के मुताबिक फूट वियर कैरी करें, साथ ही परफेक्ट हेयर स्टाइल और ईयररिंग्स सेलेक्ट करें|
माधुरी दीक्षित ने येलो कलर का प्लेन प्लाजो सूट पहना है. सूट के नेक और बाजू के किनारों पर लेस वर्क हुआ है. साथ ही कंट्रास्ट में दुपट्टा कैरी किया है. सूट के किनारों पर थ्रेड वर्क हुआ है. आप प्लेन सूट के साथ कंट्रास्ट में प्रिंटेड दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं. ये भी ऑफिस के लिए परफेक्ट रहेगा|
सोनम बाजवा ने काफ्तान स्टाइल प्रिंटेड और एंब्रॉयडरी वर्क सूट पहना है. साथ ही ऑक्सिडाइज्ड ईयररिंग्स, मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ लुक को स्टाइलिश बनाया है. ऑफिस के लिए प्रिंटेड काफ्तान स्टाइल सूट भी परफेक्ट रहेगा. इस स्टाइल के सूट से स्टाइलिश लुक के साथ कंफर्ट भी मिलेगा|
Tagsglamorous lookऑफिसअभिनेत्रियोंसिंपल सूटग्लैमरस लुकglamorous lookofficeactressessimple suitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





