लाइफ स्टाइल

Ginger and Cloves for Hair: लौंग और अदरक का हेयर मास्क बालों को लंबा करने में करेगा मदद

Sarita
22 May 2025 10:59 AM IST
Ginger and Cloves for Hair:   लौंग और अदरक का हेयर मास्क बालों को लंबा करने में करेगा मदद
x
Ginger and Cloves for Hair: लौंग और अदरक हमारे किचन में रखा एक ऐसा मसाला है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही यह खाने का स्वाद भी बढ़ाती हैं। अगर आप बालों की ग्रोथ अच्छी करना चाहते हैं, तो लौंग और अदरक का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें लौंग और अदरक?
बालों की लंबाई बढ़ाने में कैसे फायदेमंद है लौंग और अदरक:
किचन में रखा लौंग और अदरक एक ऐसा मसाला है, जिसमें कई जरूरी गुण होते हैं। मुख्य रूप से अदरक और लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल इत्यादि गुण भरपूर रूप से होते हैं। इनमें मौजूद यह सभी गुण बालों को सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही यह स्कैल्प पर संक्रमण और बैक्टीरियस परेशानियों को पनपने नहीं देता है, जिससे बालों को ग्रोथ के लिए पूरा समय और पोषक तत्व मिलता है।
इतना ही नहीं, लौंग और अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं, जिससे रोम छिद्रों को पोषण मिलता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही कम उम्र में सफेद होते बालों की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा लौंग और अदरक आपके बालों की कई परेशानियों को कम कर सकता है।
लौंग और अदरक का हेयर मास्क कैसे बनाएं:
बालों के लिए लौंग और अदरक का हेयर मास्क आप सीधे तौर पर नहीं तैयार कर सकते हैं। क्योंकि इससे आपके स्कैल्प में जलन की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसे एप्लाई करने के लिए आप मेहंदी, अंडे या फिर तेल का प्रयोग कर सकते हैं।
अगर आप इसे मेहंदी के साथ बालों में लगा रहे हैं, तो इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच मेहंदी लें। अब इसमें 3 से 4 लौंग को कूटकर डालें। अब इसमें 1 इंच अदरक के कद्दूकस करके डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा सरसों तेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अपने बालों पर एप्लाई करें। जब मेहंदी बालों से अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 1 बार इस हेयर मास्क से बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।
इसके अलावा आप लौंग और अदरक के पाउडर को हेयर ऑयल में मिक्स करके भी अपने बालों पर एप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी जल्द अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
लौंग और अदरक आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है। हालांकिं, इसे कभी भी सीधेतौर पर अपने बालों पर एप्लाई न करें। इससे आपकी बालों की परेशानी बढ़ सकती है।
Next Story