- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ghee Rice Recipe:...

x
Ghee Rice Recipe: यह बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आता है और हर मौके पर फिट बैठता है. खास बात ये है कि इसमें इस्तेमाल होने वाला देसी घी न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि खाने को हेल्दी टच भी देता है. तो अगर आप एक ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो आसान हो, खुशबूदार हो और हर बार दिल जीत ले, तो घी राइस जरूर ट्राई करें|
घी रेसिपी बनाने के लिए जरूरी सामान :
बासमती चावल – 1 कप
देसी घी – 2 टेबलस्पून
साबुत गरम मसाले –
तेज पत्ता – 1
दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
इलायची – 3–4
लौंग – 4–5
जीरा – 1 टीस्पून
काजू – 8–10
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – 2 कप
कैसे करें तैयार घी राइस :
सबसे पहले चावल धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें.
कुकर या पैन में घी गर्म करें.
अब जीरा डालें, फिर सारे साबुत गरम मसाले डालकर खुशबू आने तक भूनें.
काजू डालकर हल्के सुनहरे होने तक सेकें.
अब भीगे हुए चावल डालें और 1 मिनट हल्के से चलाएं.
नमक और पानी डालें, ढककर पकाएं.
कुकर में: 1 सीटी
पैन में: धीमी आंच पर 10–12 मिनट
गैस बंद करें, 5 मिनट दम दें और फिर हल्के हाथ से चावल फुलाएं|
TagsGhee Riceघी राइस Ghee Rice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजान्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





