लाइफ स्टाइल

इन देसी तरीकों से पाए आईब्रो की ग्रोथ, जानें और आजमाए

Kajal Dubey
7 Jun 2023 10:47 AM GMT
इन देसी तरीकों से पाए आईब्रो की ग्रोथ, जानें और आजमाए
x
चेहर का आकर्षण बढ़ाने में आँखों की खूबसूरती महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इसके लिए मोटी आइब्रो भी जरूरी होती हैं जो आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती हैं। इसके लिए लड़कियां मेकअप की मदद भी लेती हैं। लेकिन प्राकृतिक निखार पाने के लिए जरूरी हैं कुछ नुस्खों को आजमाना। इसी आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पतली आईब्रो को नैचुरल तरीकों से घना बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
नारियल तेल
आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल में विटामिन-ई और आइरन होता है, जिससे भौहें गहरे होते है। थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर आईब्रो पर मसाज करें। रात भर के लिए इसे एेसे ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को धोंए। रोज नारियल के तेल से भौहों की मसाज करें।
एलोवेरा
ऐलोवेरा का जूस भी हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है बल्कि यह उन्हें शाइनी भी बनाता है। एेलोवेरा का जूस अपने आईब्रो पर लगाएं फिर अच्छे से मसाज करें। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें।
प्याज का रस
प्याज का रस ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है। प्याज का रस लें और आईब्रो पर 5 मिनट मसाज करें उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें और फर्क देखें।
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं। रोजाना रात को रूई में तेल लगाएं और आईब्रो पर लगाएं। उंगलियों से 2-3 मिनट मसाज करें। 30 मिनट तक तेल लगाकर रखें। अगर आप सारी रात लगाकर रखेंगी तो ज्यादा असर होगा।
Next Story