लाइफ स्टाइल

कॉफ़ी की मदद से मिलेगा स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा

Kajal Dubey
8 Jun 2023 11:34 AM GMT
कॉफ़ी की मदद से मिलेगा स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा
x
अक्सर देखा गया हैं कि जब भी शरीर की त्वचा अचानक फैलती हैं तो स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होने लगती हैं। गर्भावस्था के बाद पेट के आसपास के हिस्से या जिम करने से स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी होना आम बात हैं। लेकिन यह परेशानी तब बढ़ जाती हैं जब इसकी वजह से आपकी सुंदरता में कमी आने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कॉफ़ी का एक बेहतरीन नुस्खा लेकर आए हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी इस समस्या का निवारण होगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
बादाम पाउडर और नारियल तेल के साथ कॉफी
बादाम के पाउडर के साथ नारियल तेल और कॉफी को मिलाकर लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिसकी वजह से स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल।
इस्तेमाल करने का तरीका
मिक्सी में 1 चम्मच कॉफी को बारीक कर लें। इसके बाद अब इस पाउडर में आधा चम्मच बादाम पाउडर और 2-3 चम्मच नारियल तेल अच्छी तरह मिलाएं।अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज करें।इसके बाद इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं।
Next Story