लाइफ स्टाइल

पीरियड्स के दौरान पेट दर्द से पाएं छुटकारा, सेवन करें ये 5 फल

Tulsi Rao
23 May 2022 1:19 PM GMT
पीरियड्स के दौरान पेट दर्द से पाएं छुटकारा, सेवन करें ये 5 फल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पीरियड्स महिलाओं के लिए काफी कठिन समय होता है। इस दौरान उन्हें असहनीय दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोगों के लिए यह दर्द इतना अधिक हो जाता है कि उनके लिए बेड से उठना मुश्किल हो जाता है। पीरियड्स के दौरान पेट दर्द की समस्या काफी आम होती है लेकिन पेट दर्द सुनने या कहने में जितना सरल होता है, उतना उसे सहना कठिन होता है। पीरिड्स के दौरान पेट और पीठ में होने वाले दर्द से दैनिक कार्य करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इससे बचने के लिए कई लोग गर्म पानी का बैग पेट पर रखने की सलाह देते हैं लेकिन कई बार इससे भी कोई खास लाभ नहीं होता है। पेट में ऐंठन, सूजन और मूड स्विंग भी होता है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द, थकान, कब्ज और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। चेहरे का रंग फीका पड़ सकता है। इस दौरान खाने-पीने में जरा भी लापरवाही करना आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। पीरियड्स के दौरान पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट में कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

पीरियड्स में पेट दर्द होने पर करें इन फलों का सेवन
1. केला
केला पेट के लिए काफी अच्छा मानना जाता है। इससे पेट दर्द और कब्ज में काफी राहत मिलती है। केला में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो पेट की समस्याओं में काफी फायदेमंद होता है। विटामिन बी6 और पेटौशियम पेट की सूजन और ऐंठन को कम कर सकता है। साथ ही इससे आपका मूड भी फ्रेश रहता है। यह हृदय रोगों और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक है।
2. पाइनएप्पल
पाइनएप्पल का स्वाद झट से आपके मूड को अच्छा कर सकता है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन और सूजन को कम कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम और प्रोटीन आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा आप इसमें कुछ कीवी की मात्रा भी मिला सकते हैं। कीवी में पाया जाने वाला फाइबर पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प और पीठ के दर्द में राहत दिला सकता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन में होने वाले मुहांसे और फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।
3. नींबू
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है। कई बार लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण भी शरीर में दर्द और कमजोरी हो सकती है। इससे बचने के शरीर में आयरन की मात्रा की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको आपको नींबू पानी या खाने में नींबू का उपयोग करना चाहिए। यह ऊतकों के विकास में भी मदद करता है। नींबू में फाइबर भी पाया जाता है, जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है। इसका सेवन आप नींबू पानी या अन्य रूप में कर सकते हैं।
4. संतरा
संतरा पीरिड्स क्रैम्प को कम करने के लिए सर्वोत्तम फलों में से एक माना जाता है। संतरा में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे कई प्रकार के दर्द, सूजन और जलन से राहत मिलती है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशयिम और विटामिन डी भी पाया जाता है। हर दिन संतरा के सेवन से पेट में ऐंठन और दर्द से राहत मिलती है। साथ ही यह आपके मूड को भी रिफ्रेश करता है और गर्मी में आपको हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट आपके स्किन के लिए काफी उपयोगी होते हैं।
5. तरबूज
गर्मियों के लिए तरबूज को सबसे बेहतरीन फलों में से एक माना जाता है। यह काफी हल्का और मीठा होता है। इसका सेवन आप आसानी से कर सकते हैं। इसे आप जूस या शेक बनाकर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और रक्तप्रवाह को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। साथ ही यह ऐंठन और थकान में भी आराम पहुंचाता है। पीरियड्स के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना भी बेहद जरूरी है ताकि शरीर के सभी अंग बेहतर ढंग से काम करें।


Next Story