लाइफ स्टाइल

ब्लोटिंग प्रॉब्लम से पाए छुटकारा, करें ये 3 योगासन

Tulsi Rao
6 Dec 2021 5:22 AM GMT
ब्लोटिंग प्रॉब्लम से पाए छुटकारा, करें ये 3 योगासन
x
पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो इसका असर हमारे ओवरऑल हेल्थ पर होता है। इसलिए इसे दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है। गैस ब्लोटिंग की समस्या ऐसी है जो महिलाओं से लेकर पुरुषों तक को परेशान करती है तो इसे दूर करने वाले योग आसनों के बारे में जानेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खाना खाने के बाद ही नहीं नॉर्मली भी अगर आपका पेट फूला रहता है तो इसका कारण गैस होती है। गैस की समस्या दूर करके ही आप इस समस्या से भी राहत पा सकते हैं। वैसे तो इसके लिए खानपान में एतिहात बरतने की सलाह पहले दी जाती है लेकिन कुछ एक योग आसन भी इसमें शामिल हैं जिनकी मदद से आपको ब्लोटिंग की समस्या से फौरन राहत मिल सकती है।

वैसे, हार्मोनल असंतुलन, बासी भोजन खाने, कब्ज, कई घंटे तक एक ही जगह पर बैठे रहना, पीरीयड्स अनियमित होने से भी ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा दवाइयों का सेवन भी इसमें शामिल है। तो आइए अब जान लेते हैं इसे किन आसनों से दूर किया जा सकता है।
इस आसन को करते वक्त आपको अपने सिर को पैर मोड़े बिना मैट या जमीन से छूने की कोशिश करें क्योंकि तभी पेट की गैस तेजी से बाहर निकलेगी। कुछ सेकेंड तक इस स्थिति में बने रहने का प्रयास करें। सांस लेते-छोड़ते रहें। यह आसन इस समस्या को दूर करने के साथ ही आपके पैर, हाथ और कंधे के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
यह पेट और कूल्हों की मांसपेशियों के लिए बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है। जो गैस रिलीज करने के साथ आपके पाचन तंत्र में सुधार करता है। पैरों को आराम से जितना खोल सकते हैं खोलने का प्रयास करें। नियमित अभ्यास से पीठ दर्द से भी राहत मिलती है।
इस आसन को करते वक्त हाथ आगे फैलाना है और सीने को मैट के करीब ले जाने की कोशिश करनी है। हिप को पूरा ऊपर उठाकर रखना है। ऐसा जितनी बार आरामपूर्वक कर सकते हैं करें। ब्लोटिंग कम करने और फैट कम करने में ये मदद करता है। यह आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों, जैसे ऊपरी बांहों, कंधों, गर्दन, पीठ, छाती, कूल्हों, पेट और हैमस्ट्रिंग का व्यायाम करता है।


Next Story