लाइफ स्टाइल

अजवाइन के सेवन से पाए शराब की लत से छुटकारा, जाने और फायदे

SANTOSI TANDI
1 Oct 2023 12:25 PM GMT
अजवाइन के सेवन से पाए शराब की लत से छुटकारा, जाने और फायदे
x
छुटकारा, जाने और फायदे
भारत में औषधीय और खाना पकाने के प्रयोजनों के लिए अजवाइन के बीज और पत्ते का उपयोग किया जाता है। यह पेट के दर्द का इलाज करने के लिए भारतीय परिवारों में एक लोकप्रिय उपाय है। आइए आपको अजवाइन के फायदों के बारे में बताते हैं।
पेट में दर्द के लिए तुरंत उपाय : पेट में दर्द होने पर आपको अजवाइन खानी चाहिए। आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस्तेमाल करने का तरीका है अजवाइन को नमक एवं गुनगुना पानी के साथ लेने से पेट दर्द और अपच में काफी राहत मिलती है।
वजन घटाए : अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको रोजाना सुबह अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर का मेटाबाॅलिज्म बढ़ता है और वजन धीरे धीरे घटता है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।
एसिडिटी : एसिडटी से राहत पाने के लिए भी हम अजवाइन का पानी पी सकते हैं। अपज में अजवाइन काफी फायदेमंद रहता है।
गठिया के लिए : अजवाइन के बीज का तेल गठिया दर्द का इलाज करने के लिए एक बहुत ही उपयोगी तरीका है। गठिया दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन बीज के तेल के साथ नियमित रूप से प्रभावित जोड़ों पर मालिश करें।
शराब की लत के लिए : जो लोग शराब से छुटकारा चाहते हैं वे रोजाना अजवाइन के बीज को चबाने से शराब की लालसा से छुटकारा पा सकतें है।
Next Story