लाइफ स्टाइल

इन घरेलू नुस्खों से पाएं घमौरियों से आराम

Apurva Srivastav
6 May 2024 3:48 AM GMT
इन घरेलू नुस्खों से पाएं घमौरियों से आराम
x
लाइफस्टाइल : गर्मी ने उत्तरी भारत समेत और देश के और कई राज्यों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गर्मी इस कदर बढ़ गई है कि दिन के समय घर से बाहर पैर रखने की हिम्मत भी नहीं होती। धूप इतनी तेज हो चुकी है कि कुछ ही समय में शरीर पसीने से तर-बतर हो जाता है। बढ़ता तापमान आपकी त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में बढ़ती गर्मी में घमौरियां एक नई परेशानी बनकर सामने खड़ी हो जाती है।
घमौरियों की समस्या सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि, वयस्कों को भी हो सकती है। इसकी वजह से खुजली, जलन, दानें और रेडनेस होने लगती है, जिनके कारण काफी परेशानी होती है। खुजली की वजह से पब्लिक जगहों पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं, जिनकी मदद से आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से घमौरियों को भगा सकते हैं। ये आपके स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और घमौरियां भी ठीक हो जाएंगी। आइए जानें।
मुलतानी मिट्टी
मुलतानी मिट्टी ठंडी होती है, जो गर्मियों में त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसे लगाने से आपकी स्किन को भी काफी फायदा पहुंचता है। मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे अपनी स्किन पर लगाकर कुछ समय के लिए सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। इससे घमौरी जैसी समस्या से जल्द आराम मिल जाएगा।
एलोवेरा
एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से स्किन की कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं, जिनमें घमौरी भी शामिल है। एलोवेरा ठंडा होता है, जो स्किन की रेडनेस और जलन कम करने में भी मददगार होता है। इसलिए एलोवेरा की पत्ती काट लें और उसे कुछ समय के लिए पानी में रखकर छोड़ दें। इसके बाद इसे काटकर इसका जेल निकाल लें और स्किन पर लगाएं। इससे घमौरियां जल्दी ठीक हो जाएंगी।
नारियल तेल
नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। यह घमौरियां ठीक करने में काफी मददगार हो सकता है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इस वजह से घमौरियों से जल्दी आराम मिलता है।
खीरा
खीरा काफी ठंडा होता है। इसलिए यह घमौरी ठीक करने में सहायता कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले खीरा काट लें और उसके टुकड़ों को फ्रिज में रख दें। कुछ समय में खीरा ठंडा हो जाएगा। इसके बाद इसे निकालें और अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे घमौरी की वजह से होने वाली खुजली और जलन से राहत मिलेगी।
बर्फ
बर्फ से स्किन को ठंडक मिलेगी और घमौरियों की वजह से होने वाली चुभन को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।
बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में बांधें और उसे अपनी त्वचा पर लगाएं। हालांकि, बर्फ को बहुत समय तक एक ही जगह लगाकर न छोड़ें। 10-10 सेकंड को बर्फ को मूव करते रहें, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।
Next Story