लाइफ स्टाइल

लहसुन की कढ़ी बनाएगी आपके भोजन को जायकेदार, बनाना है बहुत आसान

Kiran
15 Jun 2023 12:48 PM GMT
लहसुन की कढ़ी बनाएगी आपके भोजन को जायकेदार, बनाना है बहुत आसान
x
आवश्यक सामग्री
दही - 2 कप
बेसन - 5 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
मेथी दाना - 1/4 कप
लौंग - 2-3
तेजपत्ता - 1-2
साबुत लाल मिर्च - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 2
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 टुकड़ा
शक्कर - 1/4 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
देसी घी - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1/2 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक मिक्सी में लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें।
- इसके बाद इन सारी चीजों को मिक्सर में पीस लें।
- एक बर्तन में दही डालें और उसमें बेसन मिला दें।
- दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में आप लहसुन,अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया वाला पेस्ट भी मिलाएं।
- एक पैन में बेसन वाला मिश्रण डालें और उबाला आने दें।
- इसके बाद इसमें मेथी दाना डालें और 10 मिनट तक उबाल लें।
- मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें। अब एक पैन में घी डालें और गर्म कर लें।
- इस घी में लॉन्ग, तेजपत्ता, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और लहसुन डालकर भूनें।
- अब इसमें नमक और शक्कर मिलाएं। दोनों चीजों को मिश्रण में डालकर 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
- आपकी लहसुन की कढ़ी बनकर तैयार है। रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
Next Story