लाइफ स्टाइल

Garlic Butter Pasta: शाम के नाश्ते के लिए गार्लिक बटर पास्ता परोसें

Sarita
24 Jun 2025 11:58 AM IST
Garlic Butter Pasta: शाम के नाश्ते के लिए गार्लिक बटर पास्ता परोसें
x
Garlic Butter Pasta: आजकल बाजार में पास्ता की अलग-अलग वैरायटी आसानी से मिल जाती है, अपनी या बच्चों की पसंद का ख्याल रखते हुए पास्ता चुनें और शाम के नाश्ते को दिलचस्प बनाएं।
गार्लिक बटर पास्ता की सामग्री:
पास्ता – 1 कटोरी
चीज़ – 2 चम्मच
काली मिर्च – आधा चम्मच
ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच
चिली फ्लेक्स – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बटर – 2 चम्मच ( बिना नमक वाले बटर का इस्तेमाल करें)
लहसुन – 8 -10 कलियां ( कद्दूकस करें या बारीक काटें)
हरा धनिया – 3 चम्मच ( बारीक काट कर तैयार रखें)
मिक्स हर्ब्स – एक चम्मच ऑरिगेनो, थाइम, रोज़मेरी मिक्स कर लें
गार्लिक बटर पास्ता की विधि:
पास्ता उबालना भी है एक कला:
एक गहरे और मोटे तले वाले बर्तन में पानी उबालें। इसमें थोड़ा नमक और एक चम्मच तेल डालें। पानी में अच्छा उबाल आने पर पास्ता डालें और माध्यम आंच पर 12 मिनट तक उबालें। जब पास्ता नरम हो जाए, तो इसे छानकर ठंडे पानी स अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने पर पास्ता खिला-खिला रहेगा और आपस में चिपकेगा नहीं।
लहसुन वाला बटर करें तैयार:
एक पैन में बटर और ऑलिव ऑयल डालें। आयल डालने पर बटर जलेगा नहीं। बटर के पिघलते ही उसमें बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक लगातार भूनें। लहसुन की खुशबू आने पर समझिए यह तैयार हो गया है।
मसालों का मिश्रण:
तैयार लहसुन वाले बटर में चिली फ्लेक्स, काली मिर्च और मिक्स हर्ब्स डाल कर हल्का भूनें । इस स्टेप में आप थोड़ा सा नमक भीस डाल सकते हैं। इस मिश्रण को करीब 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाते रहें, ऐसा करने से इसके अंदर मौजूद सारे फ्लेवर अच्छी तरह से मिल जाएंगे।
अब उबले हुए पास्ता को इस गार्लिक बटर मिक्सचर में डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि पास्ता पर बटर और मसाले की कोटिंग अच्छी तरह से सेट हो जाए। 5 मिनट तक धीमी आंच पर इसे जरूर पकाएं। इस तरह पास्ता का उबला हुआ स्वाद गायब हो जाएगा।
सर्व करें:
अब गैस बंद कर दें और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ और हरा धनिया डालकर सजाएं। लीजिए तैयार है गरमा-गरम गार्लिक बटर पास्ता।
Next Story